कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हंगामा, अशोक गहलोत और आनंद शर्मा में तीखी नोकझोक, नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव टला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 383 शब्द|📅 22 Jan 2021

congress

नई दिल्ली। कांग्रेस में फैसले लेने वाली सबसे बड़ी कमिटी कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर देश की यह सबसे पुरानी पार्टी दो खेमों में बंटी दिखाई दी। शुक्रवार को बैठक के दौरान कांग्रेस की यह कलह एक बार फिर सतह पर आ गई। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनिया गांधी के सामने ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आपस में उलझ पड़े। फिलहाल CWC की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी जून के महीने में कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा।

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक CWC की बैठक में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और आनंद शर्मा के बीच तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत ने आनंद शर्मा पर भड़कते हुए कहा कि आप हर 6 महीने में अध्यक्ष का चुनाव मांगते हैं, क्या आपको पार्टी के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। इस पर पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को बीच-बचाव करना पड़ा। उन्होंने दोनों को टोकते हुए कहा कि वे ज्यादा भावुक न हों।

जून में होगा नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

CWC की बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने एक ब्रीफिंग में बताया कि कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि जून 2021 कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद से ही यह पद खाली पड़ी है। फिलहाल सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाल रही हैं।

CWC की बैठक में किसानों के मामले पर एक प्रस्ताव पारित किया गया। कोरोना वैक्सीन के लिए वैज्ञानिकों को धन्यवाद देने और लोगों से टीका लगवाने के लिए आगे आने की अपील करते हुए भी एक प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा वॉट्सऐप चैट लीक की जेपीसी जांच को लेकर भी एक प्रस्ताव पारित हुआ।

सरकार पर बरसीं सोनिया गांधी

कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक को संबोधित करते हुए अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर सरकार का घमंड और असंवेदनशीलता साफ नजर आ रही है। सोनिया गांधी ने कहा कि नए कृषि कानूनों को जल्दबाजी में लागू किया गया, इस पर संसद में सही तरीके से चर्चा तक नहीं की गई।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *