कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने मेयर के OSD व निगम अधिकारी एचएस वालिया को किया सम्मानित, कोरोना के दौरान किया बेहतरीन काम, देखें सम्मानित अधिकारियों की सूची

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 497 शब्द|📅 26 Jan 2021

hs walia

डेली संवाद, जालंधर
गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया। उन्हें डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी की मौजूदगी में समारोह की मुख्य अथिति अरुणा चौधरी ने सम्मानित किया। विभिन्न शख्सियतों के अलावा, कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अग्रणी भूमिका निभाने वाले डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई सेवकों सहित करीब डेढ़ सौ लोगों को पुरस्कृत किया गया।

कोविड के दौरान किया बेहतर काम, हुए सम्मानित

जालंधर नगर निगम के अधिकारी और मेयर जगदीश राजा के ओएसडी हरप्रीत सिंह वालिया को कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एचएस वालिया जैसे अफसर वैश्विक महामारी कोविड के दौरान ईमानदारी के साथ काम करते रहे। उन्होंने कहा कि वालिया कोरोना पाजीटिव होने पर बिल्कुल नहीं घबराए और सिविल अस्पताल में भंगड़ा डालकर पंजाब ही नहीं, देश के कोरोना पाजीटिव लोगों के लिए एक मिसाल पेश की।

नौकरी के दौरान बेहतरीन कार्य करने पर सम्मानित हुए निगम अधिकारी एचएस वालिया ने इसका श्रेय अपने परिवार और खासकर मेयर जगदीश राजा और निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा को दिया। वालिया ने जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, अपने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य विभाग में ये हुए सम्मानित

जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पूर्व सिविल सर्जन डा. गुरिंदर कौर चावला, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. परमिंदर कौर डा. तरसेम लाल और डा. सतिंदर कौर को कोविड-19 के मरीजों को बेहतरीन सेवाएं मुहैया करवाने पर सम्मानित किया गया। उनके अलावा कई और कोरोना वारियर्स को भी पुरस्कृत किया गया है।

डा प्रभजोत कौर, प्रकाश गिल, सरबजीत लाल, अमनप्रीत, डामहेश प्रभाकर, डा. कुलदीप राय, अमित अग्रवाल, अवतार चंद, शिव कुमार, डा. ज्योति प्रकाश, डा. अविनाश मंगोत्र, कुलदीप वर्मा, रमन कुमार, बलजीत कौर, डा. बलजिंदर सिंह, हरदेव सिंह, अमित कुमार, जतिंदर कौर, डा. विनीत कुमार, अमरजीत कौर, बलविंदर सिंह, डा. भूपिंदर कौर, डा सुनील कुमार, गगनदीप, मनदीप सिंह, डा. रिचर्ड ओहरी, डा. राजदीप सिंह, संदीप सिंह, डा. रीमा, डा प्रीतिंदर सिंह, डा. ऋतु, सुखजीत कौर, जसवीर कौर, डा. अलका, मनप्रीत कौर, डा. ज्योति शर्मा, डा. अतिंदरपाल कौर, डा. चेतना, डा. कीर्ति, दीपक कुमार, डा. हरनीत भाटिया, डा. अंशुमन।

पुलिस और विजिलेंस में ये हुए सम्मानित

कमिश्नरेट पुलिस में दविंदर पाल, बलजिंदर, सुखदेव (सभी एसआइ), विनय कुमार, रंजीत पाल, प्रीतम सिंह (एएसआइ) हेड कांस्टेबल मलकीत सिंह व कमलजीत सिंह। वहीं, विजिलेंस विभाग में इंस्पेक्टर राजविंदर कौर, एएसआइ जोगिंदर सिंह, जूनियर सहायक सुरेंद्र व मनदीप भारती व सिपाही तीरथ, कुलदीप सिंह सम्मानित किए गए।

डीसी आफिस के तहसीलदार प्रदीप कुमार, सीनियर सहायक कमलजीत कल्याणा, सेवादार कुलदीप सिंह व जगदीश राम, जल सप्लाई विभाग के शाहकोट से खुश मनप्रीत सिंह, सिविल डिफेंस से प्रितपाल सिंह, रेवेन्यू विभाग से वरिंदर सिंह पटवारी, प्रभु दयाल, सेवादार सुनीता, लखविंदरपाल सिंह गिल तहसीलदार, जीनत खेड़ा, कुलदीप कौर, दविंदर सिंह को सम्मानित किया गया। जबकि एनसीसी से सोनिया महेंद्रू और एसएसपी आफिस से मंजीत सिंह, सतपाल सिंह,गुलजार मोहम्मद (सभी एएसआइ) सिपाही अमनदीप सिंह को सम्मानित किया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *