दिल्ली में ITO पर जमकर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने की पत्थरबाजी, बसों के शीशे तोड़े, आग लगाने की कोशिश, कई पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज से मची भगदड़, देखें Live

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 26 Jan 2021

kisan protest in delhi

नई दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए। वहीं, मुकरबा चौक पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने यहां आंसू गैस के गोले छोड़ें हैं। बुराड़ी और नांगलोई में भी पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।

पुलिस आईटीओ इलाके में किसान प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस हमला किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की ट्रैक्टर रैली दिलशाद गार्डन पहुंची। पुलिस किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है।

भानु संगठन के कार्यकर्ता चिल्ला बॉर्डर से निकले तो मयूर विहार एक्सटेंशन पर पुलिस ने रोक दिया। किसान बैरिकेड तोड़ते हुए अक्षरधाम की तरफ बढ़ गए। आगे भारी बैरिकेडिंग के चलते मयूर विहार फेज एक से किसान वापस चिल्ला बॉर्डर पहुंचे है। किसानों ने चिल्ला बॉर्डर को जाम कर दिया है।

आईटीओ मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बताया कि आईटीओ मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा सामयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर 18/19, हैदरपुर बादली मोर, जहांगीर पुरी, आदर्श नगर, आज़ादपुर, मॉडल टाउन, जीटीबी नगर, विश्व विद्यालय, विधानसभा और सिविल लाइंस के प्रवेश / निकास द्वार बंद किए गए हैं। इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के प्रवेश / निकास द्वार और ग्रीन लाइन पर सभी स्टेशन बंद हैं।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *