आखिरकार 57 दिनों बाद खुला चिल्ला बॉर्डर, किसानों ने किया धरना वापस लेने का फैसला, पढ़ें सिंघु और टीकरी बार्डर का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 435 शब्द|📅 28 Jan 2021

chilla border

नोएडा। नए कृषि कानूनों (Farm Laws) को लेकर करीब दो महीने से चिल्ला बॉर्डर (Chilla Border) पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (भानू) (Bharatiya Kisan Union) ने बुधवार से अपना धरना वापस ले लिया है. दिल्ली में मंगलवार को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसक घटना और राष्ट्र ध्वज (National Flag) के अपमान से आहत होकर भानु गुट ने धरना वापस लिया है. हालांकि लोक शक्ति दल ने अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।

नोएडा यातायात पुलिस (Noida Traffic Police) के अधिकारियों ने बताया कि बीकेयू (भानु) के विरोध वापस लेने के साथ ही चिल्ला बॉर्डर (Chilla Border) के माध्यम से दिल्ली-नोएडा मार्ग (Delhi-Noida Road) 57 दिनों के बाद यातायात के लिए फिर से खुल गया. बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (भानू) नए कृषि कानूनों के विरोध में चिल्ला बॉर्डर पर धरना दे रहा था. इस धरने की वजह से नोएडा से दिल्ली जाने वाला रास्ता करीब 57 दिनों से बंद था।

लाल क़िला झंडा फहराये जाने की घटना से आहत होकर किया ये फैसला

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने चिल्ला बॉर्डर पर एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कल ट्रैक्टर परेड (Tractor Parade) के दौरान जिस तरह से दिल्ली में पुलिस के जवानों के ऊपर हिंसक हमला हुआ और कानून व्यवस्था की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं, इससे वह काफी आहत हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से लाल क़िला पर एक धर्म विशेष का झंडा फहराया गया, उससे वह दुखी हैं।

Deep Sidhu की धमकी- ‘मैंने अगर तुम्हारी परतें खोली, तो भागने का रास्ता नहीं मिलेगा’, देखें Video

https://www.youtube.com/watch?v=-4yMhNVDEqw

ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भारत का झंडा तिरंगा है और वह तिरंगे का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि कल के घटनाक्रम से वह काफी आहत हैं. उन्होंने कहा कि 58 दिनों से जारी चिल्ला बॉर्डर का धरना वह खत्म कर रहे हैं. इस बाबत पूछने पर अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि किसानों ने स्वतः धरना खत्म करने का निर्णय किया है. उन्होंने कहा कि किसान धरना स्थल को छोड़ देंगे और यहां पर लगे टेंट आदि को हटाकर यातायात को पुनः सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।

ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा की कड़ी निंदा की

भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने कहा कि वह ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि हिंसा करने एवं अराजकता फैलाने वाले किसान बिल्कुल नहीं हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘संसद और लाल क़िला पूरे देश की शान है. लाल किले की प्राचीर पर तिरंगे का अपमान किया गया है वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *