विंध्‍य और बुंदेलखंड में योगी सरकार ने दी हर घर नल योजना को रफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 568 शब्द|📅 28 Jan 2021

yogi aditya nath

डेली संवाद, लखनऊ
विंध्‍य और बुंदेलखंड के हजारों गांवों में घर घर पीने का पानी पहुंचाने की योजना की योगी सरकार ने रफ्तार तेज कर दी है । मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ग्रामीणों के घरों तक जल्‍द से जल्‍द स्‍वच्‍छ पेयजल पहुंचाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं । ताकि पीने के पानी के लिए विंध्‍य और बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को पैदल चलने से निजात मिल सके ।

मुख्‍यमंत्री के निर्देश और जल शक्ति मंत्रालय की तत्‍परता को देखते हुए अगले साल एक करोड़ से ज्‍यादा आबादी तक स्‍वच्छ पेय जल की सप्‍लाई पहुंचना तय माना जा रहा है । बुंदेलखंड में काम कर रही एजेंसियों को खास तौर से ताकीद की गई है। किसानों,ग्रामीणों और गरीबों से जुड़ी योजनाओं पर योगी सरकार के काम के रिकार्ड को देखते हुए निर्धारित दो साल से पहले ही घरों तक पानी की सप्‍लाई शुरू होने की उम्‍मीद की जा रही है।

स्‍वच्‍छ पेय जल उपलब्ध कराएगी सरकार

जल जीवन मिशन के तहत राज्‍य सरकार बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर और महोबा में करीब 2185 करोड़ रुपये की लागत से 12 परियोजनाओं पर काम कर रही है। जून में शुरू हुई हर घर जल योजना के जरिए योगी सरकार बुंदेलखंड में ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 67 लाख की आबादी को घर पर ही स्‍वच्‍छ पेय जल उपलब्ध करायेगी । इसका सबसे ज्यादा फायदा इन इलाकों की महिलाओं को होगा, जो पीने के लिए दूर-दूर से पानी लेकर आती हैं ।

योजना पर झांसी समेत ललितपुर और महोबा में काम तेजी से चल रहा है । पाइप लाइन बिछाने के साथ ही नदियों और डैमों के पानी को स्‍वच्‍छ करने की योजना पर भी काम शुरू हो गया है । झांसी में 1627.94 करोड़ की लागत वाली 10 योजनाएं वाटर पर आधारित होंगी । ललितपुर में 1623.47 करोड़ की लागत वाली 16 सरफेस वाटर रिसोर्स और 12 भूजल (ग्राउंड वाटर) आधारित पाइप पेयजल योजनाएं होंगी । वहीं महोबा में 1219.74 करोड़ की लागत से 364 गांवों तक पानी पहुंचाया जाएगा ।

Deep Sidhu की धमकी, कहा- ‘तुम्हारी परतें खोली, तो भागने का रास्ता नहीं मिलेगा’, देखें VIDEO

https://youtu.be/-4yMhNVDEqw

विंध्‍य क्षेत्र के सोनभद्र और मीरजापुर में नवंबर में शुरू हुई योजना पर भी काम शुरू हो गया है । इस योजना के जरिये योगी सरकार 41 लाख से ज्‍यादा ग्रामीणों तक स्‍वच्‍छ जल पहुंचाने के लिए युद्ध स्‍तर पर जुट गई है। केंद्र सरकार की हर घर नल योजना के तहत योगी सरकार मीरजापुर के 1606 गांवों में पाइप के जरिये पेय जल सप्‍लाई शुरू करेगी । इस योजना से केवल मीरजापुर के 2187980 ग्रामीणों को सीधा फायदा होगा । सोनभद्र के 1389 गांवों के 1953458 परिवार पेय जल सप्‍लाई योजना से जुड़ गए हैं । सोनभद्र में झील और नदियों के पानी को शुद्द करके पीने के लिए सप्‍लाई किया जाएगा ।

गौरतलब है कि कई नदियों से घिरे होने के बावजूद बुंदेलखंड और विंध्‍य क्षेत्र के जिले सोनभद्र और मिरजापुर में पीने का पानी का संकट वर्षों से चला आ रहा है । सरकारें आई और गई लेकिन पीने के पानी के लिए मशक्‍कत कर रहे इन ग्रामीणों की परेशानी पर किसी ने ध्‍यान नहीं दिया। केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के जरिये पहली बार योगी सरकार ने इस क्षेत्र के हर घर तक पीने के पानी का संकल्‍प लिया है। मुख्‍यमंत्री खुद पेय जल की इस बड़ी परियोजना पर बराबर नजर रख रहे हैं।

Pilibhit Tiger Reserve। खतनाक वन्य जीवों वाले घने जंगल में रात 12 बजे इंटरव्यू 

https://www.youtube.com/watch?v=f4D_ju6DCeg

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *