60 साल से गुफा में रह रहे थे 83 साल के साधु, राम मंदिर के लिए दिए 1 करोड़, चेक देखकर सब हैरान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 232 शब्द|📅 29 Jan 2021

swami das

हरिद्वार। ऋषिकेश के 83 साल के संत स्‍वामी शंकर दास ने जब अयोध्‍या में बनने वाले राम मंदिर के लिए एक करोड़ रुपये दान किए तो सभी दंग रह गए। वह पिछले 60 वर्षों से गुफा में रह रहे हैं। स्‍वामी शंकर दास ने बताया कि उनके गुरु टाट वाले बाबा की गुफा में मिलने वाले श्रद्धालुओं के अनुदान से उन्‍होंने यह रकम जुटाई है।

बुधवार को ऋषिकेश के स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया की मेन ब्रांच के कर्मचारी उस समय हैरान रह गए जब शंकर दास एक करोड़ का चेक लेकर पहुंचे। जब उन्‍होंने उनका अकाउंट चेक किया तो इस बात की पुष्टि हो गई कि उनका चेक सही है। इसके बाद आरएसएस के पदाधिकारी बुलाए गए ताकि प्रक्रिया पूरी हो सके।

पहुंचे आरएसएस के पदाधिकारी

ऋषिकेश के आरएसएस प्रमुख सुदामा सिंघल ने हमारे सहयोगी टाइम्‍स ऑफ इंडिया को बताया, ‘जैसे ही हमें सूचना मिली हम फौरन बैंक पहुंचे। स्‍वामी सीधे पैसा दान नहीं कर सकते इसलिए यह चेक हमें दिया गया और हमने उन्‍हें रसीद दे दी। अब बैंक मैनेजर ट्रस्‍ट के अकाउंट में चेक जमा कर देगा।’

स्‍वामी शंकर दास का कहना था कि वह गुप्‍त दान करना चाहते थे लेकिन दान की राशि जाहिर करने पर यह सोच कर सहमत हुए कि इससे मंदिर निर्माण के लिए औरों को प्रेरणा मिलेगी। स्‍वामी शंकर दास को स्‍थानीय लोग फक्‍कड़ बाबा कहते हैं, इन्‍हीं के दान-दक्षिणा से उनका जीवन चलता है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *