BJP के सांसद ने इस अभिनेत्री को बताया सैक्स वर्कर, मचा तूफान, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 29 Jan 2021

saayoni ghosh

कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में अभद्र टिप्पणियों का दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी में भाजपा सांसद सौमित्र खान ने अभिनेता शायनी घोष को सेक्स वर्कर बताया। साथ ही, कहा कि कोई भी चाहे मुझ पर केस दर्ज करा दे। मुझे सजा का कोई डर नहीं है। दरअसल, अभिनेत्री सायनी घोष ने शिवलिंग और देवी सरस्वती पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद सौमित्र खान ने अभिनेत्री पर निशाना साधा।

जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री शायनी घोष ने ट्विटर पर भगवान शिव से संबंधित अश्लील तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। वहीं, शायनी ने देवी सरस्वती पर भी अभद्र टिप्पणी की थी। ऐसे में शायनी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में कई केस दर्ज कराए गए हैं।

भाजपा सांसद ने ऐसे दिया जवाब

इस मामले में भाजपा सांसद सौमित्र खान ने अभिनेत्री शायनी घोष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, ‘फिल्म अभिनेत्री शायनी घोष ने देवी सरस्वती को सेक्स वर्कर कहा। मैं कहता हूं कि सायनी घोष ओरिजिनल सेक्स वर्कर है और यह कहने के लिए मेरे खिलाफ चाहे तो आप केस कर सकते हैं। ममता बनर्जी को जवाब देने का समय आ गया है, नहीं तो एक भी मंदिर नहीं रहेगा।’

पश्चिम बंगाल में गरमा रही राजनीति

बता दें कि पश्चिम बंगाल में सियासत लगातार गरमा रही है। यहां तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच लगातार हिंसक झड़प भी हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर जय श्रीराम बोलने को लेकर भी दोनों राजनीतिक दलों में खींचतान चल रही है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *