सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, शिक्षामित्रों को मिलेंगे 20-20 हजार रुपये

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 29 Jan 2021

yogi adityanath

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डेढ़ लाख शिक्षामित्रों (Shikshamitra) के लिए बड़ी खुशखबरी है. सभी शिक्षामित्रों के लिए राज्य सरकार ने फंड जारी कर दिया है. योगी सरकार (Yogi Government) ने शिक्षामित्रों के लिए 280 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है. अलग-अलग जिलों को इनकी संख्या के आधार पर पैसे का आवंटन किया जा चुका है. शिक्षामित्रों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे. सभी डेढ़ लाख शिक्षामित्रों के बैंक खाते में 20-20 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी।

बता दें कि शिक्षामित्रों के लिए सरकार ने जो 280 करोड़ रुपये जारी किए हैं, वो इनके बकाया वेतन के हैं. शिक्षामित्रों को नवम्बर और दिसम्बर महीने का मानदेय नहीं मिला था. नये साल की शुरुआत शिक्षामित्रों के लिए सूखी-सूखी ही रही थी, लेकिन देर से ही सही, सरकार ने अब इनके खाते में 20-20 हजार रुपये भेज दिये हैं।

स्कूली शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनन्द ने NEWS18 को आश्वासन दिया था कि इस हफ्ते के खत्म होने से पहले शिक्षामित्रों को उनका बकाया मानदेय मिल जायेगा. अब मानदेय के भुगतान के पैसे जारी हो गये हैं. डीजी से शिक्षामित्रों के संगठनों ने मुलाकात कर जल्द पैसे जारी करने की रिक्वेस्ट की थी. अब पैसे के भुगतान पर शिक्षामित्रों के संगठन के नेता अनिल यादव ने विजय किरण आनन्द का धन्यवाद किया है।

प्राइमरी स्कूलों में डेढ़ लाख शिक्षामित्र पढ़ाते हैं

बता दें कि प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में डेढ़ लाख शिक्षामित्र पढ़ाते हैं. इन्हें राज्य सरकार हर महीने दस हजार रुपये मानदेय देती है. इसमें राज्य और केन्द्र दोनों ही सरकारों की हिस्सेदारी होती है. कई बार समय पर बजट न मिल पाने के कारण इनका मानदेय लटक जाता है. इस बार भी ऐसा ही होने के कारण दो महीने तक इन्हें मानदेय नहीं मिला था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *