पैकेट बम से दिल्ली में किया गया ब्लास्ट, हवाई अड्डों, प्रमुख प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों पर अलर्ट जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 29 Jan 2021

blast in delhi

नई दिल्ली। दिल्ली में इस्रायली दूतावास के पास शुक्रवार की शाम एक बम विस्फोट हुआ। धमाके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। धमाके में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास खड़ी चार-पांच गाड़ियों के कांच विस्फोट की वजह से टूट गए हैं। घटनास्थल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) पहुंच गए हैं। विस्फोट की आशंका के मद्देनजर सभी हवाई अड्डों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों पर अलर्ट जारी किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक विवेचना से पता चला है कि विस्फोट वाले स्थान पर एक कार चालक ने पैकेट में रखकर बम को फेंका था। कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान का पता लगाया जा रहा है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने घटना की जानकारी मिलते ही इस्रायली राजदूत से बात की और लगातार उनके संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि दूतावास के सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास और कोई बम नहीं मिला है।

किसान आंदोलन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का अब तक का सबसे धमाकेदार इंटरव्यू

https://www.youtube.com/watch?v=4Cqr3lcKx5E&t=11s

मुंबई स्थित इस्रायली दूतावास की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ाया

दूसरी ओर मुंबई स्थित इस्रायली दूतावास की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है। मुंबई पुलिस तथा विशेष सुरक्षा बल के जवानों को दूतावास की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है। बता दें कि यह हादसा ऐसे समय में हुआ जब राजधानी के विजय चौक पर गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के लिए बीटिंग द रिट्रीट का आयोजन किया गया। जिस समय दूतावास के पास धमाका हुआ उस समय बीटिंग द रिट्रीट चल रही थी। इस आयोजन में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे।

Pilibhit Tiger Reserve। खतनाक वन्य जीवों वाले घने जंगल में रात 12 बजे इंटरव्यू 

https://www.youtube.com/watch?v=f4D_ju6DCeg&t=21s

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *