पंजाब : निकाय चुनाव में BJP ने दूसरी सूची में 750 प्रत्याशियों के नाम पर लगाई मुहर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 31 Jan 2021

Bjp

डेली संवाद, चंडीगढ़
प्रदेश में 14 फरवरी को होने जा रहे नगर निगम और नगर परिषद चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक में विस्तृत विचार-चर्चा के बाद प्रत्याक्षियों संबंधी फैसला लिया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा ने बताया कि भाजपा पूरे पंजाब में निगम उप-चुनाव व नगर परिषद चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार रही है। पहली सूची में 410 उम्मीदवारों के नामों पर विस्तृत चर्चा के बाद प्रदेश भाजपा द्वारा स्वीकृति दी गई थी। दूसरी सूची में प्रदेश भाजपा द्वारा 750 प्रत्याक्षीयों के नाम पर मोहर लगा दी गई है।

भाजपा के कमल निशान पर चुनाव में उतरे प्रत्याशीयों के नामो की घोषणा जिला अध्यक्षों द्वारा की जा रही है। प्रदेश भाजपा द्वारा बाकी उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा जारी है और अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने वाले बाकि प्रत्याक्षियों की घोषणा भी कल तक कर दी जाएगी।

इस बैठक में संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह, राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, पूर्व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल, तीक्ष्ण सूद, प्रो. राजिंदर भंडारी, राजिंदर मोहन सिंह छीना, डॉ. सुभाष शर्मा, मोना जायसवाल, राजेश बाग़ा, बिक्रमजीत सिंह चीमा आदि मौजूद थे।

किसान आंदोलन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धमाकेदार इंटरव्यू

https://youtu.be/4Cqr3lcKx5E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *