Transfer : सरकार ने 10 सीनियर IAS अफसरों का किया तबादला, पढ़ें नाम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

transfers1

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सूबे के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि यूपी पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आलोक कुमार का ट्रांसफर अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के पद पर किया गया है।

बता दे कि चेयरमैन आलोक कुमार से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से तनातनी चल रही थी। इसी के चलते आलोक कुमार पर गाज गिरी। वहीं संस्थागत वित्त विभाग एवं बाहृय सहायतित परियोजना विभाग के अपर मुख्य सचिव संजीव कुमार मित्तल को राज्य कर विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हे राज्य सर्तकता आयोग एवं प्रशासनधिकरण का अध्यक्ष तथा प्रशासनधिकरण के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अपर मुख्य सचिव व्यवसायिक शिक्षा विभाग एवं प्राविधिक शिक्षा,महिला कल्याण तथा एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग,राज्य पोषण मिशन की महानिदेशक एस राधा चौहान का तबादला अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग एवं वित्त आयुक्त,संस्थागत वित्त विभाग एवं बाहृय सहायतित परियोजना विभाग के पद पर किया गया है।

वह राज्य पोषण मिशन की महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ।। का तबादला चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर किया गया है जबकि इस पद पर काबिज डा रजनीश दुबे अब अपर मुख्य सचिव नगर विकास,नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम तथा राज्य मिशन निदेशक,स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के पद पर होंगे। ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव,जल विधुत निगम और यूपीपीसीएल के एमडी एम देवराज को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन का चेयरमैन और एमडी के अलावा जल निगम एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधुत उत्पादन निगम एवं पारेषण निगम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

अर्धनग्न हालत में लड़कियों के साथ पकडे़ गए जालंधर के चार बुकीज, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *