Big Breaking: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की गाड़ी तोड़ी, फायरिंग, अकाली-कांग्रेसी में जमकर बवाल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

sukhbir badal1

डेली संवाद, जलालाबाद
पंजाब में निकाय चुनावों को लेकर माहौल गरमाने लगा है। जलालाबाद काउंसिल चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने आए शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशियों का कांग्रेसियों ने विरोध किया।

जानकारी के अनुसार, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की गाड़ी को भी कांग्रेसियों ने तोड़ दिया है। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की भी खबर है। दोनों गुटों की ओर से एक दूसरे पर पत्थर बरसाए गए और लाठियां चलाई गई।

इससे पहले सोमवार को गुरुहरसहाए में शिरोमणि अकाली दल के नेता वरदेव सिंह मान की अगुवाई में अकाली कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों के खिलाफ धरना दिया था। अकालियों का आरोप है कि नगर काउंसिल चुनाव के लिए उनके उम्मीदवार नामांकन पत्र भरने के लिए रिटर्निंग सेंटर जा रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों व पुलिस ने उन्हें सेंटर से आधा किमी पहले ही रोक लिया। सेंटर तक उनके प्रत्याशियों को पहुंचने नहीं दिया गया इसलिए उन्होंने धरना लगा दिया। अकाली नेता वरदेव सिंह मान का कहना है कि कांग्रेसी उनके साथ धक्का कर रहे हैं। उनके प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने नहीं दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेसियों ने हंगामा किया था और किसी का नामांकन पत्र दाखिल नहीं की।

अर्धनग्न हालत में लड़कियों के साथ पकडे़ गए जालंधर के चार बुकीज, देखें Video



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *