महिला MLA से भरी सभा में अश्लील हरकत, फिर मंच पर छेड़खानी, समर्थकों ने किया बवाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 318 शब्द|📅 03 Feb 2021

mla

पटना। बिहार के राजापाकर के भलुई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक स्थानीय महिला विधायक प्रतिमा कुमारी के साथ सरेआम छेड़खानी का मामला सामने आया है। अश्लील हरकतें करता हुआ एक युवक मंच पर चढ़ गया और विधायक के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगा।

इससे नाराज विधायक ने उसे सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। बताया जा रहा है कि भलुई में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया था और इस उद्घाटन समारोह में विधायक आमंत्रित थीं। विधायक प्रतिमा ने बताया कि कार्यक्रम के मंच पर मेरे अलावा महुआ के विधायक मुकेश रोशन सहित इलाके के कई लोग मौजूद थे।

मैंने देखा कि एक शख्स लगातार मुझे अश्लील इशारे कर रहा है। महिला ने आगे बताया कि बार-बार वह सामने से यही हरकत दोहरा रहा था। इसके बाद मैंने अपनी नजरें हटा लीं लेकिन शख्स ने हद पार कर दी, जब वो मंच पर चढ़ गया और उसने मेरे साथ छेड़खानी करने की कोशिश की।

ये मामला 30 जनवरी का है

इसके बाद मेरे लिए सहन करना मुश्किल हो गया और मंच से नीचे उतरकर उस शख्स को करारा तमाचा मारा। ये मामला 30 जनवरी का है और विधायक ने कहा कि वह एसपी से मिलकर मामले की शिकायत करेंगी।

उन्होंने कहा कि बेशक ये शख्स मेरे क्षेत्र का है लेकिन उसकी हरकत समाज में महिलाओं के प्रति लोगों की सोच को दर्शाता है। प्रतिमा कुमारी ने कहा कि घटना के बाद कुछ लोगों ने फोन कर कहा कि आपको विधायक इसलिए नहीं बनाया कि लोग आपसे थप्पड़ खाएं।

इस पर महिला विधायक ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना से कहीं ज्यादा दुख फोन करने वाली की सोच, मानसिकता से हुआ है। आरोपी को मंदबुद्धि बताकर प्रकरण पर पर्दा डालने की कोशिश की गई। इसके बाद महिला विधायक ने कहा कि किसी ने फोन कर जानकारी दी कि आरोपी चार बच्चों का बाप है।

PM मोदी का पुतला फूंक रहे कांग्रेसियों ने MLA और मेयर से की धक्कामुक्की

https://youtu.be/mO4-70HrKhU

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *