पोर्न स्टार मिया खलीफा ने किसान आंदोलन को लेकर किया खुल्ल्म-खुला ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 234 शब्द|📅 03 Feb 2021

mia khalifa

नई दिल्ली। किसान आंदोलन को लेकर रिहाना (Rihanna) और ग्रेटा थनबर्ग के बाद अब पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने भी ट्वीट किया है। मिया खलीफा ने किसान आंदोलन (Farmer’s Protest) को लेकर खुल्लम-खुल्ला ऐलान कर दिया है और किसानों के साथ अपना समर्थन दिया है। बता दें कि आज लगातार विदेशी हस्तियों के ट्वीट आ रहे हैं और वह किसान आंदोलन को लेकर अपना समर्थन जता रहे हैं।

किसान आंदोलन को लेकर कई इलाकों में इंटरनेट बैन है, ऐसे में इसे लेकर हस्तियां ट्वीट कर रही हैं। अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना और सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थर्नबर्ग (Greta Thunberg) ने ट्वीट किए थे। लेकिन अब मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने भी भारतीय किसानों के साथ खड़े होने की बात कही है।

मिया खलीफा (Mia Khalifa) का ट्वीट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने किसान आंदोलन (Farmer’s Protest) को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मानवाधिकार उल्लंघनों पर ये चल क्या रहा है? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास के इलाकों में इंटरनेट काट दिया है?!’

मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने इस ट्वीट के बाद एक और ट्वीट किया और लिखा, ”पेड एक्टर्स…मुझे उम्मीद है कि पुरस्कारों के मौसम में उनकी अनदेखी कतई नहीं की जाएगी. मैं किसानों के साथ हूं…#FarmersProtest’

PM मोदी का पुतला फूंक रहे कांग्रेसियों ने MLA और मेयर से की धक्कामुक्की

https://youtu.be/mO4-70HrKhU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *