दिल्ली के ओखला इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 07 Feb 2021

fire

नई दिल्ली। दिल्ली में आज सुबह-सुबह आग लगने की खबर आ रही है। हालांकि जानकारी के मुताबिक देर रात 2 बजकर 23 मिनट के आसपास ओखला फेज 2 स्थित संजय कालोनी में ये आग लगी है। आग की लपटें काफी ऊपर तक उठ रहीं थीं। सुबह का वक्त था लोग अपने-अपने घरों पर सो रहे थे तभी अचानकर शोरगुल मचा और देखा तो काफी भीषण आग वहां लगी हुई थी।

सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों की नजर भी इसमें पड़ी तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। फिलहाल अभी तक की जानकारी के मुताबिक वहां पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गईं हैं और आग को बुझाने का काम चल रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर भी नहीं है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह भी नहीं मालूम हो पाई है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘दिल्ली फायर सर्विस को सुबह 2:23 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है। आग अभी नियंत्रण में है, हम आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।’

आज सुबह आग लगने की एक और घटना सामने आई। रांची से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के पीछे से चौथे वैगन में आग लगी थी। ट्रेन नंबर 02241 जब गंगा घाट रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी तब स्टेशन के स्टाफ की नजर उस वैगन में लगी आग पर पड़ी। उसने तुरंत ट्रेन में तैनात गार्ड को इसकी सूचना दी, तब ड्राइवर ने इमर्जेंसी ब्रेक के जरिए ट्रेन को रोका। साथ ही, इंजीनियरों को बुलाया गया जिन्होंने आग पर काबू पाया।

लद्दाख से 160 किमी दूर चीन बार्डर पर पैंगोंग झील से सीधा इंटरव्यू

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *