अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे, राम की पैड़ी होगी विकसित: मुख्यमंत्री योगी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 515 शब्द|📅 07 Feb 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या, विकास कार्यों का जायजा। कहा – राम की पैड़ी को हरि की पैड़ी की तरह विकसित करना है।

yogi adityanath

डेली संवाद. अयोध्या
अयोध्या को विश्व के शानदार पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के अपने लक्ष्य को लेकर प्रयासरत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या के दौरे पर थे। यहां उन्होंने अयोध्या आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ ही अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के कार्यों को मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया, सीएम ने वहां उपस्थित निर्माण कार्यों से जुड़े अलग अलग विभागों के अधिकारियों से अपने विभागों की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों को तय समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि पीएम मोदी के हांथों अयोध्या के भव्य राममंदिर की आधार शिला रखे जाने के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है ऐसे में पर्यटकों की सुख सुविधाओं को बढ़ाने की जवाबदेही भी हमारी है। सीएम ने कहा राम की पैड़ी को हरि की पैड़ी की तरह विकसित करना है, वहां सरयू मैया की पर्याप्त जलधारा रहे ऐसी कोशिश हो। भविष्य में नया घाट से क्रूज संचालन करने की हमारी योजना है।

दर्शन पथों, परिक्रमा पथों का चौड़ीकरण

आज अयोध्या में तमाम राज्य अपने अतिथि ग्रह बना रहे हैं, अनेक धार्मिक सामाजिक संस्थाएं धर्मशालाएं बना रही हैं। बहुत से संत और अखाड़े यहां मंदिर और आश्रम बनाना चाह रहे हैं। इसलिए इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के कार्यों की गति बढ़ाने की ज़रूरत है। जल्दी से जल्दी अधूरे कार्य पूरा करें। दर्शन पथों, परिक्रमा पथों का चौड़ीकरण और फुटपाथों का निर्माण कार्य तेजी से संपन्न करें।

मार्गों की लाइटिंग व्यवस्था सुधारने का कार्य जरूरी सभी घाटों, सड़कों, परिक्रमा मार्गों, चौराहों, स्मारकों में बेहतर लाइटिंग सुविधा हो। हम ऐसी प्लानिंग करें कि अयोध्या ईको फ्रेंडली सोलर सिटी के रूप में विकसित हो। ऊर्जा विभाग विद्युत व्यवस्था को सोलर सिस्टम से जोड़ें। सोलर एनर्जी का प्रयोग करें। पूरे विश्व के लिए एक अलग तरह की, प्रदूषण मुक्त स्वच्छ और सुंदर अयोध्या का निर्माण हो।

मुख्यमंत्री ने कहा पर्यावरण विभाग

सौ साल से पुराने वृक्षों को चिन्हित करके उनको हैरिटेज स्थल बनाकर संरक्षित करने का कार्य करें। साथ ही रामायण कालीन वृक्षों के वनों के निर्माण के किए जन्मभूमि परिसर के अलावा चौदह कोसीय, पंच कोसीय और चौरासी कोसीय परिक्रमा पथ, ग्राम सभा की जमीनों, पार्कों को जोड़ें। अयोध्या में सिर्फ ईंट और रेत की इमारत न दिखे बल्कि नगरी का प्राकृतिक सौंदर्य भी दिखना चाहिए।

उन्होंने कहा इन सभी विकास कार्यों के बीच विस्थापित बाजारों के दुकानदारों को राहत और पुनर्वास के लिए प्रशासन लोगों से सीधा संवाद कर उनको रोजगार की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। आज जब अयोध्या का हर व्यक्ति अपने राम की नगरी को वर्ड क्लास सिटी बनाने के लिए आगे बढ़कर योगदान देना चाहता है। हमको भी जनता के हितों की चिंता करनी है। किसी भी अयोध्यावासी को कोई तकलीफ ना हो ऐसा प्रयास रहे।

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से 11 गांवों का संपर्क मार्ग टूटा, प्रेस कांफ्रेस Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *