Big Breaking: दिल्ली हिंसा में वांटेड पंजाबी सिंगर दीप सिद्धू गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 09 Feb 2021

deep singh sidhu

डेली संवाद, नई दिल्ली
दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धू 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा मामले के मुख्य आरोपी में से एक है।

करीब 15 दिन तक फरार रहने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि उसे पुलिस ने कहां से गिरफ्तार किया है।

पुलिस की गिरफ्त से दूर रहते हुए सिद्धू लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर रहा था। दावा किया गया है कि पंजाबी अभिनेता जो वीडियो अपलोड करता है, उसके पीछे उसकी एक बेहद करीबी महिला मित्र है। पुलिस के अनुसार सिद्धू वीडियो बनाता था और उसे उसकी महिला मित्र विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया करती थी

दिल्ली में ट्रैक्टर रैली हिंसा के दौरान लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने और उपद्रव को भड़काने के आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार लिया। दीप सिद्धू 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद से फरार था। बता दें कि ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद फरार चल रहे दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम भी रखा था।

गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में जब दंगे हो रहे थे उस समय दीप सिद्धू लाल किले में ही मौजूद था और भड़काऊ भाषण दे रहा था। लेकिन, हिंसा होते ही वो फरार हो गया था। वहीं, हिंसा के बाद से दीप सिद्धू पुलिस की गिरफ्त से फरार था लेकिन वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव था। दिल्ली से भागने के बाद दीप सिद्धू की लोकेशन हरियाणा थी उसके बाद उसकी लोकेशन पंजाब हो गई थी।

उत्तराखंड में ग्लेशियर फटा, भारी तबाही की आशंका, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *