राहुल गांधी ने PM मोदी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा – चीन के आगे भारत सरकार नतमस्तक, देखें Video

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 360 शब्द|📅 12 Feb 2021

rahul-gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारत-चीन सीमा पर सेना पीछे हटाने को लेकर किए गए समझौते को लेकर भारत सरकार को घेरा। पूर्वी लद्दाख की मौजूदा स्थिति को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के गुरुवार को संसद में दिए गए बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर डाली।

राहुल ने कहा कि मोदी भारत की जमीन चीन को सौंप दी, हमारे पीएम कायर हैं, जिन्होंने चीन के सामने अपना सर झुका दिया, माथा टेक दिया।मोदी सरकार सेना को धोखा दे रही है। राहुल ने बेहद अशोभनीय  भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने चीन के सामने अपना सिर झुका दिया। माथा टेक दिया।

चीन के सामने अपना सिर झुका दिया

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर बयान दिया। वे चीन के सामने खड़े नहीं हो पाए और भारत की जमीन चीन को सौंप दी। हमारी जमीन फिंगर-4 तक है। मोदी ने फिंगर-3 से फिंगर-4 की जमीन चीन को पकड़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान की जमीन चीन को पकड़ाई है,  यह सच्चाई है।

राहुल गांधी ने चीन सीमा मामले को लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें कहा कि कल रक्षा मंत्री आकर एक छोटा भाषण देते हैं, प्रधानमंत्री ने आकर ऐसा क्यों नहीं कहा। उन्होंने रक्षा मंत्री से बयान देने को क्यों कहा। प्रधानमंत्री को कहना चाहिए कि मैंने भारत की जमीन चीन को दे दी है।

कांग्रेसी नेता ने कहा कि जो रणनीतिक क्षेत्र है,  जहां चीन अंदर आकर बैठा है उसके बारे में रक्षा मंत्री ने एक शब्द नहीं बोला।  मोदी ने भारतीय क्षेत्र को चीन को क्यों दिया? क्यों सेना को कैलाश रेंज से पीछे हटने को कहा गया? देपसांग प्लेन्स से चीन वापस क्यों नहीं गया?  इसका जवाब रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री को देना चाहिए।  राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में कहा, “देश की जमीन की रक्षा करना प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है। वो ऐसा कैसे करते हैं, ये उनकी समस्या है, मेरी नहीं।”

MLA ने PM मोदी को ललकारा, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *