भाजपा ने घोषित की प्रदेश कार्यकारणी, इन सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 16 Feb 2021

Bjp

डेली संवाद, चंडीगढ़
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व संगठन महामंत्री दिनेश कुमार के साथ विचार-विमर्श करने के बाद भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जॉन मसीह द्वारा अपनी प्रदेश स्तरीय टीम का विस्तार किया गया है। इसके तहत उपाध्यक्ष पद संगरूर-1 से जहीर पीर, लुधियाना से सबीर हुसैन, मोहाली से प्रमोद, गुरदासपुर से थॉमस मसीह व फतेहगढ़ साहिब से अकबर अली को नियुक्त किया गया है।

प्रदेश महासचिव के पद पर अमृतसर शहरी से लुक्स मसीह व रोपड़ से असरार तरीन, प्रदेश सचिव के पद पर मुकेरियां से ब्रह्म मसीह, मोहाली से अर्नुस मसीह, होशियारपुर से रवि कुमार, अमृतसर शहरी से मानिक अली, लुधियाना से शाहिद सैफी व पठानकोट से अनवारुदीन, ऑफिस सैकटरी के पद पर पटियाला से सैमुअल मसीह को नियुक्त किया गया है।

जॉन मसीह द्वारा इसके अतिरिक्त स्टेट वर्किंग कमेटी में मुकेरियां सुरिंदर बरयाना, अमृतसर देहाती से नियामत मसीह, गुरदासपुर से दीपक मट्टू, लुधियाना से वरिंदर कुमार, मुकेरियां से तरसेम मसीह व हाजी कश्मुदीन, पठानकोट से राजन, अमृतसर देहाती से शेहनाज, मलेरकोटला से साजिद जमील, जालंधर से सरताज अल्वी, बटाला से ग्लैडस्टोन, जालंधर से जुनैद अंसारी तथा फिरोज़पुर से विजय को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर जॉन मसीह को नई टीम नियुक्त करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम प्रदेश में भाजपा की नीतियों के विस्तार तथा पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए बढ़-चढ़ कर कार्य करेंगे और पार्टी को नई बुलंदियों पर ले कर जाएगी। जॉन मसीह ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पार्टी के प्रति उनकी कर्मठता व निष्ठा को देख कर उन्हें प्रदेश की टीम में स्थान दिया गया है।

जालंधर के MLA ने बीच रास्ते रुकवाई गाड़ी, पकड़ी पतंग की डोर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *