CM योगी आदित्यनाथ ने पूरी की आशा के आवास की आस, भर आई आंखें

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 167 शब्द|📅 17 Feb 2021

yogi adityanath1

गोरखपुर/लखनऊ। बड़हलगंज की छोटे कद (बौनी) की आशा के लिए बुधवार निराशा को दूर करने वाला था। गोरक्षनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात और बात के बाद वह उनके सहृदयता की मुरीद हो गई।

मुख्यमंत्री ने इत्मीनान से उसकी आवास संबंधी समस्या सुनी और अधिकारियों को औपचारिकता पूरी कर आवास दिलाने का निर्देश दिया। सीएम से बात के बाद वह भाव विह्वल थी।

दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में बुधवार सुबह जनता दरबार में 300 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी। जनता दर्शन के दौरान बाहर निकलते ही बड़हलगंज की रहने वाली छोटे कद की महिला (बौनी) आशा ने सीएम योगी को रोक लिया। उसने सीएम से आवास दिलाने की मांग की।

सीएम ने उदारता दिखाते हुए अप्लिकेशन ऑनलाइन भेजने के साथ अधिकारियों को औपचारिकता पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में अलग-अलग जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को खुद उनके पास जाकर सुना। अधिकारियों को इनके हल का निर्देश दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *