जालंधर में कई जगहों पर रोकी गई रेल, पटरी पर लेट गए अकाली दल के नेता, इंजन पर चढ़ गए किसान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 319 शब्द|📅 18 Feb 2021

AKALI DAL

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़
देश भर में वीरवार को किसानों की रेल रोको कॉल के बाद जालंधर कैंट स्टेशन पर कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने श्री माता वैष्णो देवी-कटरा एक्सप्रेस को रोक दिया है। यहां झंडे लेकर पहुंचे किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। इंजन पर चढ़कर बैठे किसानों ने ट्रेन को आगे जाने से रोक दिया है। मौके पर किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बता दें कि जालंधर में भी किसान संगठनों ने पिछले दिनों दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में दोपहर 12 से चार बजे तक काला बकरा में ट्रेनें रोकने का एलान किया था।

किसानों के ट्रेन रोके जाने से वैष्णो देवी की ओर जा रहे यात्री फंस गए हैं। वे ट्रैक पर किसानों के बैठ जाने की खबर से परेशान हो गए हैं। उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया है कि किसानों का प्रदर्शन लंबे समय तक चल सकत है। यात्री समय काटने के लिए ट्रेन से बाहर निकलकर रेलवे स्टेशन पर घूमते देखे जा सकते हैं।

rail roko

किसी कानूनों के विरोध में किसानों के रेल रोको प्रदर्शन को जालंधर में अकाली दल ने भी समर्थन दे दिया है। वीरवार को अड्डा होशियारपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अकाली नेता व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, चंदन ग्रेवाल, गुरप्रीत थापा, गोल्डी भाटिया अन्य ने रेलवे ट्रैक पर धरना दिया है।

दकोहा रेलवे फाटक पर धरना प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के सदस्यों ने दकोहा रेलवे फाटक पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने रेल रोको आंदोलन की घोषणा के तहत वीरवार दोपहर 12 से 4 बजे तक रेलवे ट्रैक पर धरना का एलान किया था। प्रदर्शन की अगुआई प्रधान जसवंत सिंह व सचिव मेजर सिंह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ बनाए गए तीनों कृषि कानूनों को रद करने, 26 जनवरी को पकड़े गए किसानों के खिलाफ दर्ज मामले हटाने और उनकी रिहाई की मांगें पूरी करने को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *