पंजाब में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने सीने में दागी 11 गोली, इलाके में दहशत

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 140 शब्द|📅 18 Feb 2021

पंजाब में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने सीने में दागी 11 गोली, इलाके में दहशत

डेली संवाद, फरीदकोट
पंजाब के फरीदकोट से बड़ी खबर है। यहां युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेता गुरलाल पहलवान की गोली मारकर हत्या किए जाने से शहर में सनसनी फैल गई है। घटना दोपहर बाद फरीदकोट के जुबली चौक पर हुई है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल के शरीर पर छह गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवारों ने उन पर कुल 11 राउंड फायर किए थे। हमलावर मौके से भाग निकले। हमले के बाद चौक एरिया में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

सरेआम गोली मारकर हत्या करने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। घटनास्थल पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। एक दिन पहले यहां निकाय चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड जीत हासिल हुई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *