पंजाब में SCST छात्रों के साथ धक्केशाही, यूथ भाजपा नेता ने CM को लिखा खुला पत्र, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 451 शब्द|📅 23 Feb 2021

ashok sareen hikki

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के लाखों एस.सी एस.टी विद्यार्थी बच्चों को 2017 से पंजाब कांग्रस सरकार की वजह से पढ़ाई की डिग्री लेने मे हो रही परेशानी, धक्केशाही व जानलेवा हमले के खिलाफ आज पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के सूबा उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की एडवोकेट के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को तीखे शब्दों मे पत्र लिखा।

इस बारे जानकारी देते युवा भाजपा नेता सरीन ने बताया केंद्र सरकार द्वारा निरंतर बच्चों की पढ़ाई के लिए फंड भेजने के बावजूद पंजाब सरकार की युवाओं के प्रति गैर-ज़िम्मेदराना नितियो के चलते पिछले चार सालो से पढ़ाई पुरी होने के बावजूद बच्चों को सर्टिफ़िकेट नही मिल रहे। इतना ही नही पंजाब सरकार के नेताओं से मिलीभगत कर प्राइवेट कॉलेजो ने अब उनके दसवीं से लेकर सभी सर्टिफ़िकेट वापिस देने के बदले ब्लैक चेक देने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। इसलिए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह तुरंत पढ़ने वाले बच्चों को डिग्री देने के बदले ब्लैंक चेक लेने वालों के खिलाफ क़ानूनी कारवाई करवाए।

कांग्रेस ने नौजवानों से किए झूठे वायदे

सरीन ने कहा विधानसभा चुनावों मे नौजवानों की वोट लेने के लिए बेरोज़गारी भत्ता, घर-घर नौकरी देने, स्मार्ट फ़ोन देने जैसे सैकड़ों वादे करने वाली कांग्रस की वजह से पंजाब के लाखों युवाओ का भविष्य अंधकार में फ़सा हुआ है। क्योंकि बच्चों को बिना सर्टिफ़िकेट ना तो नौकरी मिलेगी ना ही वो आगे पढ़ सकते है। सरीन ने बताया की पंजाब सरकार के नेताओं व प्राइवेट कॉलेज वालों से मिलीभगत साफ़ साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता मे हुई कैबिनेट बैठक मे साफ निर्देश दिए गये थे की तीन दिन मे बच्चों को उनके सर्टिफ़िकेट दिए जाए परंतु एक महीना बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कारवाई नही हुई उल्टा बच्चों के पक्ष मे आवाज़ उठाने वाले स्टूडेंट नवदीप दकोया जालंधर पर जानलेवा हमला हो गया। अगर पंजाब सरकार की इच्छा लाखों बच्चों को इंसाफ़ दिलाने की होती तो जो प्राइवेट स्कूल कॉलेज की मान्यता पंजाब सरकार रद कर देती। दूसरा पंजाब सरकार अगर बच्चों को इंसाफ़ देना चाहती है तो तुरंत जिला स्तर पर एक शिकायत केंद्र स्थापित करे जिसमे प्रभावित अपनी शिकायत दर्ज करवा सके जिससे प्रभावित बच्चों का सही आंकडा भी पता लग सके।

विध्यार्थियो के मानसिक शोषण का मामला

सरीन ने बताया पंजाब मे भाजपा पहले से ही इस मामले पर सरकार के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रही है परंतु जो अब चेक वाला नया तरीक़ा निकाल लाखों पंजाबी बच्चों को मानसिक शोषण हो रहा है। इसलिए यह मामला पंजाब भाजपा युवा मोर्चा प्रधान भानु प्रताप राना व हाईकमान के ध्यान मे मामला ला दिया है। जिन्होंने विश्वास दिलाया की बहुत जल्द प्रभावित विद्यार्थियों से मिलकर इंसाफ़ दिलाने के लिए उनका सहयोग पंजाब भाजपा की तरफ की किया जाएगा।

‘अबकी बार दीदी सरकार जावे’, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *