गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के प्रधान राजन गुप्ता की मेहनत लाई रंग, 70 लाख से विकसित होगा महाराजा अग्रसेन पार्क

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 184 शब्द|📅 26 Feb 2021

maharaja agarsen

डेली संवाद, जालंधर
गुरु गोविंद सिंह एवेन्यू स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क का कायाकल्प होने जा रहा है। इसके लिए स्मार्ट सिटी के तहत 70 लाख रुपए का टैंडर जारी किया गया है। जालंधर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने गुरु गोविंद सिंह एवेन्यू स्थित महाराज अग्रसेन पार्क के विकास के लिए 70 लाख रुपए का टैंडर जारी कर दिया है।

गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान राजन गुप्ता ने बताया  कि यह पार्क स्वर्गीय चौधरी जगजीत सिंह (पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री) और तत्कालीन चेयरमैन तेजिंदर सिंह बिट्टू द्वारा साल 2006 में अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर रखा गया था।

राजन गुप्ता ने बताया कि वे पिछले 2 साल से इस पार्क को स्मार्ट सिटी के तहत लाने के लिए प्रयासरत थे। इसके लिए उन्होंने सांसद संतोख चौधरी और विधायक राजिंदर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विधायक राजिंदर बेरी के सहयोग से इस पार्क का कायाकल्प होने जा रहा है। इसके साथ ही इलाके के कई अन्य पार्क भी जल्द विकसित किए जाएंगे।

किसानों के लिए कैसे मददगार बन रहा हरको बैंक, देखें अरविंद यादव से विशेष बातचीत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *