अयोध्या से जल्द शुरू होंगी उड़ानें, साथ में होता रहेगा एयरपोर्ट का विस्तार, भारत सरकार ने दिए ढाई सौ करोड़ : योगी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 453 शब्द|📅 26 Feb 2021

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को विकसित करने के लिए ढेर सारी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा। प्रदेश सरकार ने भूमि खरीदने के लिए एक हजार करोड़ रुपए दिए, अब तक 377 एकड़ से अधिक भूमि खरीदी गई।

yogi-aditynath-aayodhya

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर भारत सरकार ने अपना अनुमोदन दिया है और इसके लिए वहां पर तत्काल एटीआर 72 जैसे विमानों के संचालन के लिए ढाई सौ करोड़ रुपए एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपलब्ध कराए हैं। इसके साथ एयरपोर्ट के विस्तार की कार्यवाही चलती रहेगी, जिसमें एयर बस और अन्य बड़े यात्री विमानों का आवागमन बेहतर तरीके से हो सके, इसके लिए प्रदेश सरकार भारत सरकार से संवाद बनाकर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि के रूप में विख्यात है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की कार्यवाही युद्ध स्तर पर चल रही है। अयोध्या भारत की सनातन आस्था का केंद्र बिंदु होने के नाते लाखों की संख्या में श्रद्धालु अलग-अलग पर्व और त्योहारों में दर्शनार्थ आता है। अयोध्या में श्रद्धा और पर्यटन का एक समन्वित रूप देखने को मिलता है। केंद्र और राज्य सरकार अयोध्या के समग्र विकास को लेकर कार्य कर रही है। अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को विकसित करने के लिए ढेर सारी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

श्रद्धालुओं के आवागमन को आसान बनाएगा एयरपोर्ट

उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि दुनिया के तमाम देशों में भारतीय मूल के नागरिक और अप्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में रहते हैं। उनकी ईच्छा होती है कि वे भी अयोध्या आ सकें। इसलिए यूपी सरकार ने अयोध्या की एयरस्ट्रिप को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में डेवलप करने का एक प्रस्ताव भारत सरकार के पास भेजा था। एयरपोर्ट के निर्माण के लिए करीब एक हजार करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार ने भूमि क्रय करने के लिए जिला प्रशासन को दी है और अधिग्रहण की कार्यवाही तेजी से चल रही है। अब तक 377 एकड़ से अधिक भूमि क्रय की जा चुकी है और युद्ध् स्तर पर इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के नाम पर रखे जाने वाले इस एयरपोर्ट के एटीआर 72 के सेवा को संचालन करने और उसके लिए ढाई सौ करोड़ की राशि स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का कार्य किया है। निश्चित ही अयोध्या के टूरिज्म को और अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सहज और सरल बनाएगा।

किसानों के लिए मददगार बन रहा बैंक, देखें अरविंद यादव से विशेष बातचीत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *