चुनाव प्रचार करने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री गिरफ्तार, भारी हंगामा, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 01 Mar 2021

chandra babu naidu

तिरुपति। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को तिरुपति हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नायडू चित्तूर जिले में चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए निकले थे। जैसे ही वह तिरुपति हवाई अड्डे पर पहुंचे वैसे ही रेनीगुंता पुलिस ने उनको हिरासत में लिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब पुलिस ने नायडू को हिरासत में लिया तो वो एयरपोर्ट पर ही फर्श पर बैठ गए। वहीं, पुलिस ने कहा कि यदि वो नायडू को जाने देते हैं तो इससे निकाय चुनाव प्रभावित हो सकता है। इसलिए वहां पहुंचने से पहले ही उनको एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी तस्वीर में भी आप देख सकते हैं चंद्रबाबू नायडू एयरपोर्ट के फर्श पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उनको चारो तरफ पुलिस खड़ी है।

नायडू को रोकने के बाद पुलिस ने यह भी दावा किया है कि चुनाव प्रचार की वजह से कोरोना संक्रमण का भी खतरा बढ़ सकता है। इन्ही सब चीजों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने नायडू को हिरासत में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नायूड ने हिरासत में लेने वाले पुलिसकर्मियों से कहा वो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और विपक्ष का प्रमुख नेता भी हैं। लोकतंत्र के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों का विरोध करना उनका अधिकार है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *