इनोसैंट हाट्र्स में ‘नैशनल साईंस डे’ पर ऑनलाइन व ऑफ गतिविधियों का आयोजन

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 179 शब्द|📅 01 Mar 2021

innocent

डेली संवाद, जालंधर
सी.बी.एस.ई. ने निर्देशानुसार ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां रॉयल वल्र्ड एवं कैंट जंडियाला रोड में ‘नैशनल साईंस डे’ के अवसर पर पांचवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक ऑनलाइन व ऑफलाइन गतिविधियों का आयोजन किया गया।

प्रत्येक वर्ष यह दिवस सर सी.वी. रमन की साईंस के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिए उनकी याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर ‘साईंस टैक्नोलॉजी एंड इनोवेशन’ थीम पर बच्चों ने बहुत ही सुंदर पोस्टर तैयार किए। इसके साथ-साथ बच्चों ने शिक्षा, काम तथा योग्यता पर साईंस टैक्नोलॉजी एंड इनोवेशन का क्या प्रभाव पड़ेगा, इस पर अपने विचार व्यक्त किए।

पांचवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक विद्यार्थियों के लिए सर सी.वी. रमन की जीवनी की वीडियो भेजी गई, जिसके द्वारा उन्हें बताया गया कि सर सी.वी. रमन की विशेष उपलब्धियों से मानव कल्याण किस तरह संबंधित है। इसी प्रकार क्विका मुकाबला भी करवाया गया, जिसमें आंईस्टाइन ग्रुप पहले स्थान पर रहा।

अध्यापिकाओं ने ऑनलाइन चल रही कक्षाओं में विद्यार्थियों को इस दिन का महत्त्व समझाया। ऑनलाइन व ऑफलाइन करवाई गई इस गतिविधियों में बच्चों ने बहुत उत्साह से भाग लिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *