Weather Update: पंजाब के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, लोगों को मिलेगी उमस से राहत, जाने कब होगी बारिश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update: मानसून (Monsoon) के बीच पंजाब (Punjab) में बारिश न होने के कारण उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। दिन के अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटों के दौरान 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। आज, बुधवार पंजाब में अच्छी बारिश (Rain) के आसार बन रहे हैं, जिससे लोगों को अगले कुछ दिन गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने पटियाला, SAS नगर व फतेहगढ़ साहिब में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, बीती शाम अमृतसर के पटियाला में 32.5mm बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा रूपनगर में 8.5 mm बारिश रिपोर्ट की गई, जबकि अन्य जनपदों में गर्मी व उमस भरा दिन रहा।

weather-Alerts
weather-Alerts

जालंधर में 37.3 डिग्री तापमान दर्ज

बठिंडा का तापमान एक बार फिर 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उसके अलावा अमृतसर में 38.7 डिग्री, लुधियाना में 37.4, पटियाला में 38.3 डिग्री, फरीदकोट व गुरदासपुर में 38 डिग्री और जालंधर में 37.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

दो दिन येलो अलर्ट जारी

पंजाब में एक सप्ताह उमस व गर्मी भरा दिन रहने के बाद बुधवार व गुरुवार बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, होशियारपुर में बारिश होगी।

weather
weather

इसके साथ ही जालंधर, लुधियाना, रूपनगर, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और एसएएस नगर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन 18 जिलों में बुधवार व गुरुवार को तेज बारिश के साथ 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार भी बन रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *