जालंधर Part1 : कांग्रेसी नेता को फ्री में पार्टनरशिप देकर अकाली नेता ने संगल सोहल में काटी अवैध कालोनी, निगम अफसर के मुंह में भी ठूंसा रिश्वत, इंस्पैक्टर को नहीं मिली चवन्नी, पढ़ें सफेदपोश नेता का कालाधंधा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 02 Mar 2021

 

illegal colony

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर शहर के वेस्ट हलके में अकाली दल के कुछ नेता और नगर निगम के अधिकारी मिलकर बड़ा खेल कर रहे हैं। निगम अधिकारियों को क्षेत्रीय विधायक का भी भय नहीं है, जिससे अकाली दल के नेताओं से मिलकर करोड़ों रुपए का खेल खेला है। इसमें लाखों रुपए निगम अधिकारियों के साथ एक बड़े अधिकारी के पास पहुंचे हैं। यहां स्पोर्ट्स सर्जिकल काम्प्लेक्स के साथ लगते गांव संगल सोहल में हरे-भरे खेत के बीच क्रंकीट की खेती जा रही है।

स्पोर्ट्स सर्जिकल काम्प्लेक्स के साथ लगते गांव संगल सोहल में अकाली दल और कांग्रेस के एक नेता को फ्री में पार्टनरशिप देकर अकाली दल के नेता ने अवैध कालोनी काटी है। इसमें एक बड़े कालोनाइजर का पैसा लगाया गया है, जो अकाली सरकार के बाद कांग्रेस सरकार में भी सक्रिय है। कांग्रेस के एक नेता के साथ मोटी डील इस कालोनाइजर ने किया। यही नहीं, निगम के अफसर के मुंह में रिश्वत ठूंसा गया है, इस पूरे मामले में इंस्पैक्टर को चवन्नी भी नसीब नहीं है। कांग्रेस और अकाली दल के नेता मिलकर नगर निगम को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं।

इस कालोनी में कांग्रेस के कुछ नेता सीधे इनवाल्ब हैं

नगर निगम के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस कालोनी में कांग्रेस के कुछ नेता सीधे इनवाल्ब हैं, जिससे निगम के उच्च अधिकारी भी कार्यवाही नहीं कर सके। नतीजन उस अधिकारी ने अपना हिस्सा कालोनी में रख लिया। इस अवैध कालोनी में अकाली नेता, कांग्रेस नेता के साथ उस अधिकारी का भी हिस्सा है। जिससे कालोनाइजर खुलेआम प्लाटिंग कर लोगों को अवैध कालोनी में प्लाट बेच रहा है।

उक्त अधिकारी की माने तो संगल सोहल में काटी गई इस अवैध कॉलोनी में अकाली नेता के साथ एक आलू कारोबारी का भी हिस्सा है। यही नहीं, मकसूदां मंडी में आढ़त के बड़े कारोबारी और कांग्रेस के एक नेता का भी इसमें हिस्सा रखा गया है। अकाली नेता को फ्रंट में रखकर कांग्रेस के नेता ने लाखों रुपए के वारे न्यारे किए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि लेदर कांप्लेक्स औऱ सर्जिकल कांप्लेक्स के लिए यह अवैध कालोनी परेशानी पैदा कर रही है, क्योंकि गंदा पानी निकलने के सभी रास्ते इस अवैध कालोनी से बंद हो रहे हैं।

अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल गिरफ्तार, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *