वाह रे साहब : शाम को शिकायत, रात 12 बजे दुकान सील! संगल सोहल की अवैध कालोनी की 2 महीने से शिकायत के बाद भी फुल कृपा? अगले पार्ट में पढ़ें – मंत्री के बेटे के नाम पर किस कांग्रेसी नेता ने खाई रिश्वत

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 02 Mar 2021

illegal colony action

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम के अफसरों की कार्युप्रणाली की एक झलक देखिए। करोड़ों रुपए की फीस चोरी करने वाला कोलाइजर सीना तान के रातोंदिन अवैध कालोनी काट रहा है, तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि मिशन कंपाउंड में दुकानों को सील करने के लिए रात 12 बजे भी इंस्पैक्टर मौके पर पहुंच जाते हैं। यह महज एक बानगी है, ये तस्वीरें बयां करती हैं कि निगम अधिकारियों और कुछ भ्रष्ट कांग्रेसियों में कालोनाइजरों की कितनी मजबूत पकड़ है।

वाह रे साहब : शाम को शिकायत, रात 12 बजे दुकान सील! संगल सोहल की अवैध कालोनी की 2 महीने से शिकायत के बाद भी फुल कृपा? अगले पार्ट में पढ़ें - मंत्री के बेटे के नाम पर किस कांग्रेसी नेता ने खाई रिश्वत

नगर निगम के अधिकारियों के पास एक शिकायत आई कि मिशन कम्पाउंड में आधा दर्जन दुकानोें को बिना परमीशन और नक्शे के बना दी गई। शाम को शिकायत आई और रात 12 बजे नगर निगम के एक बिल्डिंग इंस्पैक्टर मौके पर दलबल के साथ पहुंचे और दुकानों को सील कर दिया। हैरानी की बात तो यह है कि इस मामले में जिस तरह निगम इंस्पैक्टर ने तेजी दिखाई है, अगर सोहल संगल की अवैध कालोनी पर दिखाते तो शायद निगम के खजाने में करोड़ों रुपए जमा हो जाते।

स्टेडियम के सामने दफ्तर में मशीन से होती है रिश्वत के नोटों की गिनती

स्पोर्ट्स सर्जिकल काम्प्लेक्स के साथ लगते गांव संगल सोहल में अकाली दल और कांग्रेस के एक नेता को फ्री में पार्टनरशिप बनाकर कालोनाइजर ने बड़ा गेम किया है। चमड़े की फैक्टरियों ने निकलने वाले जहरीले पानी से प्रदूषित हो रहे इलाके को बचाने के लिए कोर्ट ने यहां इंडस्ट्री को बंद करने का आदेश जारी किया था। लेकिन यहां इंडस्ट्री बंद होने की बजाए नई इंडस्ट्री लगाने के लिए इंडस्ट्रियल कालोनी काट दी गई है।

वाह रे साहब : शाम को शिकायत, रात 12 बजे दुकान सील! संगल सोहल की अवैध कालोनी की 2 महीने से शिकायत के बाद भी फुल कृपा? अगले पार्ट में पढ़ें - मंत्री के बेटे के नाम पर किस कांग्रेसी नेता ने खाई रिश्वत

ये इंडस्ट्रियल कालोनी काटने वाला स्वयं में एक नेता और अफसर है। जो बस अड्डा रोड पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम के सामने खुद निगम और डीसी दफ्तर चलाता है। इस कालोनाइजर का रसूख अकाली दल में सुखबीर बादल से लेकर कांग्रेस में कुछ मंत्रियों तक है। यह रसूख पैसे के बल से आया है। हैरानी तो यह है कि कालोनाइजर अपने दफ्तर से ही करोड़ों रुपए के रिश्वत का लेनदेन करता है। इसके लिए दफ्तर में नोट गिनने की मशीन लगी है, इसी मशीन से रिश्वत के लिए नोट गिनी जाती है।

अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल गिरफ्तार, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *