PSSSB के चेयरमैन रमन बहल को लेकर पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पढ़ें

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

captain amrinder singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने आज पंजाब अधीनस्थ सेवाएं बोर्ड के चेयरमैन रमन बहल का कार्यकाल 28 मार्च, 2021 से अगले दो सालों के लिए बढ़ा दिया है। पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि बहल के कार्यकाल में वृद्धि संबंधी पर्सोनल विभाग द्वारा नोटीफिकेशन जारी कर दिया गया है।

पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री खुशहाल बहल के पुत्र रमन बहल पेशे से वकील हैं। वह 2008 से 2012 तक पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की सेनट के मैंबर भी रहे। उन्होंने 2004 से 2006 तक गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के सेनट मैंबर के तौर पर काम किया, इसके अलावा एक साल जी.एन.डी.यू. के सिंडिकेट मैंबर भी रहे।

श्री बहल बेअंत कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गुरदासपुर के बोर्ड ऑफ डायरैक्टर्स में भी रह चुके हैं और सरहदी क्षेत्र की शैक्षिक ज़रूरतों की पूर्ति के लिए गुरदासपुर एजूकेशन सोसायटी के चेयरमैन के तौर पर भी अपनी सेवाएं निभा चुके हैं।

दैत्या चला रहे हैं पंजाब का सिस्टम, लोगों को नोच-नोच कर खा रहे हैं, देखें Video

https://youtu.be/zxMC5UOIiHQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *