Big News : पंजाब में किसके नेतृत्व में कांग्रेस लड़ेगी विधानसभा चुनाव-2022, पढ़ें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेबाक बात

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 572 शब्द|📅 08 Mar 2021

कैप्टन ने कहा, केंद्र का सीधी अदायगी का प्रस्ताव किसानों को भडक़ाने वाला एक और कदम। केंद्र की किसानों के प्रति बेरुख़ी मसला हल करवाने में मदद नहीं करेगी, पंजाब बजट को किसान और गरीब-हितैषी बताया

amrinder singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्र द्वारा आढ़तियों को एक तरफ करके किसानों को सीधी अदायगी के प्रस्ताव को किसानों को भडक़ाने वाला एक और कदम करार देते हुए कहा कि यह खेती कानूनों के मौजूदा संकट को और गहरा देगा। उन्होंने सोमवार को कहा कि भारत सरकार का बेरुख़ी भरा व्यवहार स्थिति को सुलझाने में मदद नहीं कर रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मसला केंद्र और किसानों द्वारा ही सुलझाया जाने वाला है जिसमें पंजाब सरकार का कोई रोल नहीं है क्योंकि किसान जत्थेबंदियों ने विशेष तौर पर किसी भी राजसी दखलअन्दाज़ी से इन्कार किया है। प्रांतीय बजट पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने इसको किसान और गरीब समर्थकीय बताया।

किसानों के मसले का सुखद ढंग से हल करे सरकार

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तरफ से विधानसभा में पेश किया गया विकास केंद्रित बजट समाज के सभी वर्गों की भलाई यकीनी बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह लोगों का बजट राज्य सरकार के पंजाब के लोगों के प्रति किये वादे पूरे करने में एक और कदम है। उन्होंने शगुन और पैंशन की राशि में विस्तार करने और राज्य के बुनियादी ढांचे और लिंक रोडों के विकास का हवाला दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के मसले का सुखद ढंग से हल करने की बजाय उनके गुस्से को और भडक़ा रही है। उन्होंने कहा कि एफ.सी.आई. की तरफ से किसानों को ई -भुगतान के द्वारा सीधी अदायगी के लिए ज़मीन रिकार्ड मांगने से स्थिति बद से बद्तर होगी। पंजाब में 1967 से जांची-परखी व्यवस्था चल रहा है जहाँ किसान आढ़तियों के द्वारा अदायगी लेते हैं जिनके साथ उनका बहुत पक्का रिश्ता है और वह कठिन समय में आढ़तियों से ही वित्तीय सहायता लेते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘किसान संकट की घड़ी में अम्बानी, अदानी जैसे कॉर्पोरेट घरानों पर कैसे निर्भर रह सकता है।

ऑर्डीनैंस लाने से पहले किसानों को भरोसे में लेना चाहिए

मुख्यमंत्री ने ज़ोर देते हुए कहा कि केंद्र को विवादित ऑर्डीनैंस लाने से पहले किसानों को भरोसे में लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यदि केंद्र इस समस्या का स्थायी हल ढूँढने के लिए गंभीर होता तो वह या तो पंजाब सरकार या हमारे किसानों के साथ बातचीत करता क्योंकि हमारा राज्य अकेला ही केंद्रीय पूल में 40 प्रतिशत से अधिक अनाज का योगदान डालता है।’’

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने स्पष्ट किया कि पंजाब जो कृषि सुधारों बारे बातचीत में शुरुआती दौर में शामिल नहीं था, को उनके द्वारा केंद्र को लिखे जाने से तुरंत बाद ही उच्च स्तरीय समिति में शामिल किया गया। इसके बाद मनप्रीत सिंह बादल और कृषि सचिव के.एस.पन्नू ने दो मीटिंगों में हिस्सा लिया परन्तु वहां ऑर्डीनैंस या नये कानूनों का कोई जि़क्र नहीं हुआ।

अगले प्रांतीय विधानसभा चुनाव-2022 अपने (कैप्टन अमरिन्दर सिंह) लीडरशिप के दौरान लडऩे बारे पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में फ़ैसला करना अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनीया गांधी का एकमात्र विशेषाधिकार है। मनप्रीत सिंह बादल की तरफ से दिए गए बयान कि वह 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सत्ता में आने पर वित्त मंत्री नहीं बनेंगे, बारे मुख्यमंत्री ने हलके-फुलके अंदाज़ में कहा, ‘‘यह फ़ैसला उन्होंने नहीं, पार्टी ने करना है।’’

तो अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इसलिए भाजपा में आए, देखें इंटरव्यू 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *