इनोसैंट हाट्र्स में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वैबीनार का आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 08 Mar 2021

innocent hearts

डेली संवाद, जालंधर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनोसैंट हाट्र्स स्कूल, इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस तथा इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन में विभिन्न वैबीनार आयोजित किए गए। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘जर्नी ऑफ ए गर्ल’ थीम के तहत रिसोर्स पर्सन अमनदीप कौर सांझ (डायरैक्टर डी.वी.एम. एजुकेशनल ग्रुप) ने एक लडक़ी की शैक्षणिक यात्रा के तथ्यों पर चर्चा की।

उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जारी की गई विभिन्न सरकारी योजनाओं से परिचित करवाया। जो उन्हें भविष्य का नेता, इनोवेट्र्स और एम्पलोयर्स बनने के लिए उनका समर्थन कर रही है। इनोसैंट हाट्र्स स्कूल तथा इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन में ‘वुमैन एम्पावरमैंट मिशन तथा विकान’ थीम के अंतर्गत रिसोर्स पर्सन पूजा अरोड़ा (स्पैशल एजुकेटर एंड काऊंसलर) तथा शर्मिला नाकरा (कल्चरल हैड एंड मोटीवेशनल स्पीकर) ने महिलाओं के मिशन व विकान पर चर्चा की।

उन्होंने चर्चा करते हुए बताया कि महिलाओं को अपने विचार, अपना मिशन बिल्कुल लक्षित रखना चाहिए। समय पडऩे पर निर्णय लेने का साहस दिखाना चाहिए क्योंकि आज की महिला समाज के हर क्षेत्र में पुरुषों के समान कार्य करते हुए समाज के विकास में अपने योगदान दे रही है। इसलिए उन्हें अपनी आवाका उठाने का भी पूरा अधिकार है। शर्मिला नाकरा ने अध्यापिकाओं को मोटीवेट करते हुए उन्हें सकारात्मक सोच के साथ एक संतुलन बना कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

तो अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इसलिए भाजपा में आए, देखें इंटरव्यू 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *