जालंधर में फिर गोलीबारी : बदमाशों ने मामा-भांजा को कार से बाहर खींचकर बीच सड़क मारी गोली

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 197 शब्द|📅 10 Mar 2021

shoot out

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब का जालंधर शहर पिछले कई दिनों से गोलीबारी और हत्याओं से दहल रहा है। पिछले चार दिनों से शहर के इलाकों में एक के बाद एक गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को जालंधर में गोली चली है। इसमें मामा – भांजा घायल हो गए हैं। गोलीबारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक लांबड़ा के रहने वाले मामा और भांजा पर गोली चली है। इनकी पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी अली चक्क लाबड़ा व राहुल के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस दौरान गोली चलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

घायलों के रिश्तेदार नछतर सिंह ने बताया कि दोनों अपनी कार में कहीं जा रहे थे कि रास्ते में आगे जा रही बोलेरो वालों से जब साइड मांगी तो उन्होंने हॉर्न मारने पर गोली चला दी। गोली उसके बेटे व रिश्तेदार के लगी है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया है। इस दौरान सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है।

सवालों से झल्लाए थाईलैंड के PM, पत्रकारों पर छिड़का सैनीटाइजर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *