बड़ी खबर : पंजाब के जेलमंत्री का लखनऊ में माफिया डॉन मुख्तार के परिवार ने किया ‘स्वागत’, होटल में रंधावा के आसपास दिखे अंसारी गैंग के लोग, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 400 शब्द|📅 13 Mar 2021

sukhjinder singh randhwa

डेली संवाद, लखनऊ/चंडीगढ़
पंजाब की कैप्टन सरकार उत्तर प्रदेश के माफिया डान मुख्तान अंसारी पर जमकर मेहरबान है। आखिर डान पर मेहरबानी क्यों न हो, क्योंकि डान का परिवार पंजाब के जेलमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की जी हजुरी में लगा है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि डेली संवाद नहीं कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के मऊ से विधायक माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी कहे जाने वाले लोग और उनका परिवार पंजाब के जेल मंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा को गुरुवार को लखनऊ आने पर खूब आवभगत की। पंजाब के जेल मंत्री रंधावा को लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर राजधानी के एक प्रतिष्ठित होटल में रुकवाने तक की सेवा डान के परिवार ने की।

सूत्र बता रहे हैं कि इस दौरान लखनऊ में रुकने और एयरपोर्ट से लाने तक की पूरी जिम्‍मेदारी मुख्‍तार अंसारी के परिवार पर ही थी। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पांच सितारा होटल के पोर्च में रंधावा नजर आ रहे हैं। मुख्‍तार अंसारी के पंजाब की रोपड़ जेल में होने को लेकर उत्‍तर प्रदेश और पंजाब की सरकारों के बीच सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है। ऐसे में पंजाब के जेल मंत्री की मुख्‍तार परिवार से नजदीकी के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

रंधावा के लिये सारा इंतज़ाम अंसारी के गैंग के लोगों ने ही किए

मीडिया और सोशल मीडिया में बताया जा रहा है कि रंधावा के लिये सारा इंतज़ाम मुख़्तार अंसारी के गैंग के लोगों ने ही किए थे। जिसके बाद अब यूपी पुलिस गोपनीय तरीके से इस पूरे मामले की जांच कर रही है। ये एक ऐसा मामला है, जिसको अगर उत्‍तर प्रदेश सरकार ने प्रमाणित किया तो सुप्रीम कोर्ट में ये साबित होगा कि पंजाब की सरकार मुख्‍तार अंसारी के सिर पर अपना हाथ रख चुकी है।

गौरतलब है कि उप्र सरकार का आरोप है कि मुख्तार अंसारी पंजाब की जेल से अपना अवैध करोबार चला रहा है। पंजाब की जेल ने 29 अप्रैल 2019 और 22 जून 2019 इन दो तारीखों मे यूपी जाने के लिए यह कहते हुए मना किया कि उसकी तबियत खराब है वो जाने की स्थिति में नही है। इन दो तारीखों के बीच मुख्तार दिल्ली में चल रहे मामले में पेश हुआ है। (फोटो व कंटेंट -नागरिक ठिकाना )

पंजाब के जेलमंत्री का लखनऊ में डान मुख्तार के परिवार ने ‘सेवा’, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *