Big Breaking: अमृतसर के सिविल अस्पताल में गोलीबारी, डाक्टर को लगी गोली, अस्पताल में भगदड़

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 232 शब्द|📅 14 Mar 2021

shoot out

डेली संवाद, अमृतसर
पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। यहां सिविल अस्पताल में रविवार सुबह 4 बजे मेडिको लीगल रिपोर्ट लेने आए दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। एक गोली अस्पताल में कार्यरत इमरजेंसी मेडिकल आफिसर भवनीत सिंह को लगी। भवनीत सिंह को तत्काल निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर डीसीपी परमिंदर सिंह व सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. चंद्रमोहन पहुंच गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक अमृतसर के लवकुश नगर में दो लोगों के बीच मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के दर्जन भर से ज्यादा लोग आमने-सामने हो गए। एक दूसरे को जमकर पीटा। झगड़े के बाद दोनों ही पार्टियां सिविल अस्पताल में मेडिको लीगल रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए पहुंच गए। यहां भी दोनों आपस में भिड़ गए।

डीसीपी परमिंदर सिंह मंडार ने कहा कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर भवनीत सिंह की जांघ पर गोली लगी है। इससे पूर्व इसी अस्पताल में फरवरी माह में घुसे दो अज्ञात युवकों ने पिस्टल दिखाकर लैब टेक्निशन मनजिंदर संधू से 20 लाख की मांग की थी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपितों की धरपकड़ नहीं की।

पंजाब के जेलमंत्री का लखनऊ में डान मुख्तार के परिवार ने की ‘सेवा’, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *