Big Breaking: पंजाब में सरकारी नौकरी के फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, 5 अधिकारी सस्पैंड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 15 Mar 2021

suspended

डेली संवाद, चंडीगढ़
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने तरन तारन में फर्जी मृतकों की जगह 6 वारिसों को सरकारी नौकरी देने सम्बन्धी मामले पर कार्यवाही करते हुए आज 5 अधिकारियों/कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

इस संबंधी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जि़ला तरन तारन के स्वास्थ्य विभाग में फर्जी मृतकों के वारिसों को सरकारी नौकरी देने सम्बन्धी जाँच में यह सामने आया है कि कुल 6 व्यक्तियों को तरस के आधार पर नौकरी दी गई। इन वारिसों द्वारा पेश किए गए सर्टिफिकेट की वेरीफीकेशन करवाए जाने पर इन सर्टिफिकेट के गलत/नकली होने के बारे में पता लगा, जिसके उपरांत इनकी सेवाएं बर्खास्त कर दी गईं।

जिस पर कार्यवाही करते हुए डॉक्टर नवीन खुंगर, एस.एम.ओ., हरदविन्दर सिंह, वरिष्ठ सहायक, कार्यालय सिविल सर्जन, तरन तारन अस्थाई ड्यूटी सी.एच.सी. मियांविंड, रविन्दरपाल सिंह वरिष्ठ सहायक, दलजीत सिंह, सुपरीटेंडैंट और जसविन्दर सिंह, वरिष्ठ सहायक, कार्यालय सिविल सर्जन, तरन तारन को निलंबित किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस मामले में पूर्व सिविल सर्जन, तरन तारन डॉ. अनूप कुमार (सेवामुक्त) के विरुद्ध भी सही ढंग से ड्यूटी न करने के कारण कार्यवाही करने के हुक्म भी जारी किए गए हैं और जाँच रिपोर्ट में मुख्य रूप में पाए गए दोषी कर्मचारियों/अधिकारियों के विरुद्ध फ़ौजदारी केस दर्ज करने हेतु डायरैक्टर, स्वास्थ्य सेवाएं को हिदायतें जारी की गई हैं।

भाजपा नेता की बहू ने रोते-रोते काट ली अपने हाथ की नस, देखें VIDEO

https://youtu.be/sKFUbGBWlrk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *