Big News : नवजोत सिद्धू को लेकर कल हो सकती है बड़ी घोषणा, कैप्टन और सिद्धू करेंगे एक साथ लंच, हरीश रावत भी रहेंगे मौजूद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 423 शब्द|📅 16 Mar 2021

Navjot Sidhu-amrinder

चंडीगढ़। पंजाब में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) को लेकर सूबे की कांग्रेस और अकाली दल ने अभी से ही चुनावी शंखनाद कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पीके को अपना प्रधान सलाहकार बनाकर विजय पताका फहराने का चुनावी दम भरा है, तो दूसरी तरफ अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल पूरे पंजाब में रैलियां निकाल कर कैप्टन पर हमलवार हो रहे हैं। इस सबके के बीच भाजपा सुस्त है। वहीं, कांग्रेस के कद्दावर नेता नवजोत सिंह सिद्धू हाशिए पर चल रहे हैं।

कांग्रेस चाहती है कि विधानसभा चुनाव 2022 से पहले लंबे समय से हाशिये पर चले आ रहे क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की ‘मुख्यधारा’ में वापसी हो, इसके संकेत भी मिल रहे हैं। चर्चा यह है कि अमृतसर पूर्व से कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को कल (बुधवार) लंच पर बुलाया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकात सिसवां महल में लंच पर होगी। कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद यह मुख्यमंत्री और नवजोत सिंह सिद्धू की दूसरी मुलाकात होगी, इससे पहले 25 नवंबर को भी दोनों ने लंच पर मुलाकात की थी।

हरीश रावत तैयार कर रहे हैं सियासी जमीन

पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत (Harish Rawat) ने आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने पार्टी की तैयारियां परखीं साथ ही नेताओं के आपसी मतभेद खत्म करने के लिए योजना बनाई है। इसी दौरान हरीश रावत ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक हरीश रावत और अमरिंदर सिंह के बीच नवजोत सिंह सिद्धू की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। प्रभारी हरीश रावत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू के साथ चाय पर चर्चा की थी।

आपको बता दें कि पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने जुलाई 2019 में पंजाब सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। नवजोत सिंह सिद्धू अपना मंत्रालय बदले जाने से कई महीनों से नाराज चल रहे थे। पुलवामा आतंकी हमले के बाद दिए बयान के बाद भी नवजोत सिंह सिद्धू घिर गए थे। इसके बाद से कांग्रेस लगातार सिद्धू से दूरी बनाती चली आ रही थी लेकिन अब एक बार फिर सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है।

मुख्यमंत्री Captain Amrinder Singh का अब तक का सबसे धमाकेदार इंटरव्यू

https://youtu.be/4Cqr3lcKx5E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *