देश में फिर से सक्रिय हुआ कोरोना, एक महीने में 85% तक बढ़े केस, 24 घंटे में 172 मौतें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 370 शब्द|📅 19 Mar 2021

corona

नई दिल्ली। देश में कोरोना मामलों में भारी बढ़ोतरी का दौर जारी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान 35 हजार 871 नए मामले और 172 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही उपचारधीन कोरोना रोगियों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते एक महीने के दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या 85 फीसदी बढ़कर 2 लाख 52 हजार 364 तक पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 17 फरवरी को देश में सक्रिय मामले 1 लाख 36 हजार 549 रह गए थे। उस समय सक्रिय मामले लगातार घट रहे थे। लेकिन पिछले एक महीनों में इसमें तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह यह है कि नए संक्रमण ज्यादा हो रहे हैं तथा स्वस्थ होने वाले घट रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 17 हजार 958 सक्रिय मामले बढ़े हैं। जबकि इस दौरान स्वस्थ होने वालों की संख्या 17 हजार 741 रही।

इस समय में देश में 2.20 फीसदी सक्रिय मामले

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 6 दिसंबर के बाद गुरुवार को सर्वाधिक नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं। तब 36 हजार 11 नए मामले आए थे। इसी के साथ देश में कोरोना से अब तक संक्रमित होने वालों की संख्या 1 करोड़ 14 लाख 74 हजार 604 तक पहुंच गई है, जबकि मृतकों की संख्या 1 लाख 59 हजार 216 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस समय में देश में 2.20 फीसदी सक्रिय मामले हैं।

मंत्रालय ने कहा कि पांच राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात एवं तमिलनाडु में 79.54 फीसदी नए केस आए हैं। अकेले महाराष्ट्र में 63.21 फीसदी यानी 16620 नए केस आए हैं। जबकि केरल में 1792 तथा पंजाब में 1492 मामले दर्ज किए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका तथा ब्राजील में पाए गए नए प्रकार के देश में अब तक 400 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा मामले ब्रिटेन में पाए गए प्रकार के हैं। इन देशों से आने वाले लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर वायरस की जीनोम सिक्वेंसिंग की जाती है जिसके बाद यह नतीजा निकाला जाता है। देश की 10 प्रयोगशालाओं में अब तक हजारों नमूनों की सिक्वेंसिंग की जा चुकी है।

लुधियाना में कोरोना ब्लास्ट, डीसी ने कहा सभी अलर्ट रहें, देखें Video

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *