भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, PM मोदी के पोस्टर फाड़े, अपने ही दफ्तर में की तोड़फोड़

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 19 Mar 2021

bjp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 157 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते ही आफत मोल ले ली। बीजेपी की लिस्ट में टीएमसी और दूसरे दलों से आए नेताओं को ज्यादा तरजीह दी गई है। लिहाजा पार्टी को अपने ही लोगों से नाराजगी मोल लेनी पड़ रही है। जगतादल और जलपाईगुड़ी सदर क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ की। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के दो उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया। ऐसे में बीजेपी को चारों ओर किरकिरी हो रही है।

जगतादल विधानसभा सीट से अरिंदम भट्टाचार्य को टिकट देने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़ दिए। कार्यकर्ताओं ने यहां धरना प्रदर्शन भी किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘हम अरिंदम को अपना उम्मीदवार नहीं मान सकते, हम अरुण ब्रह्मा को अपने उम्मीदवार के रूप में देखते हैं।’ अरिंदम तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

जलपाईगुड़ी में तोड़ा गया ऑफिस

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जलपाईगुड़ी के डीबीसी रोड में पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ की। पार्टी से जलपाईगुड़ी सदर सीट से सुजीत सिन्हा को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है जो पार्टी वर्कर्स को बिल्कुल रास नहीं आया। इससे पहले चौरिंगी सीट से उम्मीदवार बनाई गईं शिखा मित्रा ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। शिखा मित्रा ने कहा कि उन्होंने टिकट मांगा ही नहीं था।

पार्टी ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा और तृणमूल कांग्रेस विधायक माला साहा के पति तरुण साहा को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि बीजेपी को उस समय फजीहत का सामना करना पड़ा जब शिखा मित्रा और तरुण साहा ने बीजेपी की उम्मीदवारी स्वीकार करने से इनकार कर दिया। शिखा मित्रा ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि बीजेपी की सूची में मेरा नाम कैसे आ गया। मैं कांग्रेस के साथ हूं और रहूंगी।’

लुधियाना में कोरोना ब्लास्ट, डीसी ने कहा सभी अलर्ट रहें, देखें Video

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *