पंजाब : दो नौजवान लड़कियों को पहले किडनैप किया, फिर दोनों के सिर में गोली मारकर की हत्या, सरपंच का बेटा गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 19 Mar 2021

murder

डेली संवाद, चंडीगढ़/मोगा
बीते दिनों गाँव मानूके में दो नौजवान लड़कियों को गोली मारकर मार देने की खौफनाक घटना को जिला मोगा पुलिस ने 24 घंटो में सुलझा लिया है। इस घटना के मुख्य आरोपी को घटना के समय इस्तेमाल किए गए हथियार और वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख श्री हरमन बीर सिंह गिल ने बताया कि बीते दिनों दो नौजवान लड़कियों को लगभग 35 साल की उम्र के एक नौजवान ने गोलियाँ मारकर मौत के घाट उतार दिया था। मोगा पुलिस इस घिनौनी घटना की सूचना मिलते ही तुरंत हरकत में आ गई।

उन्होंने बताया कि गाँव शेखा पुलिस थाना समालसर, मोगा की रहने वाली पीड़ित लड़कियाँ अमनदीप कौर की उम्र 23 साल और कमलप्रीत कौर की 24 साल थी और दोनों बहनें थीं। लड़की अमनदीप कौर दसमेश काॅलेज डगरू में इम्तिहान देने गई थी और उसकी बहन कमलप्रीत कौर उसके साथ काॅलेज गई हुई थी, जब परीक्षा पूरी होने के बाद दोनों लड़कियाँ अपने गाँव लौट रही थीं तो आरोपी गुरवीर सिंह पुत्र जगदेव सिंह सरपंच गाँव शेखा उनको मिला और जबरदस्ती उनको अपनी कार (रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी-03-वाई -3450) में अगवा कर लिया और अगवा करने के बाद मुलजिम कार को बाघापुराना क्षेत्र की तरफ ले गया।

रास्ते में किसी बात पर आपसी बहस होने के उपरांत नेहाल सिंह वाला के नजदीक गाँव मानूके पहुँचने पर आरोपी ने लड़कियों पर 5 गोलियाँ चलाईं, जोकि उनके गर्दन और सिरों पर लगी, जिस कारण एक पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरी हस्पताल ले जाते समय पूरी हो गई। इस घटना को बहुत ही गंभीरता के साथ लेते हुए मोगा पुलिस ने सारी रात पूरी कोशिश की और आखिर में आरोपी को 24 घंटों में आल्टो कार और 32 बोर रिवाॅल्वर समेत गिरफ्तार कर लिया।

लुधियाना में कोरोना ब्लास्ट, डीसी ने कहा सभी अलर्ट रहें 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *