पंजाब : कांग्रेस की सभी रैलियां 31 मार्च तक स्थगित, मुख्यमंत्री की अन्य सियासी पार्टियों से भी अपील, कहा – अभी रैली न करें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 19 Mar 2021

captain amrinder singh home

डेली संवाद, चंडीगढ़
राज्य में कोविड के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस द्वारा अगले दो हफ्तों के लिए कोई राजनैतिक जलसा नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने यह ऐलान कोविड समीक्षा संबंधी मीटिंग के दौरान किया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अन्य राजनैतिक पार्टियों और उनके नेताओं को अपने राजनैतिक जलसों के दौरान 50 फीसदी क्षमता के साथ इन्डोर में अधिक से अधिक 100 और खुली जगह पर 200 व्यक्तियों की निर्धारित की गई संख्या बनाने की अपील की।

उन्होंने आगे कहा कि सबसे प्रभावित जिलों में कोई राजनैतिक जलसा नहीं होना चाहिए। कोविड संबंधी नियमों को सख्ती के साथ लागू करने की जरूरत को दर्शाते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में लाजिमी तौर पर मास्क पहनने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को हिदायत की कि वह बिना मास्क के सार्वजनिक क्षेत्रों और इसके आस-पास सड़कों-गलियों में घूम रहे लोगों को टेस्टिंग के लिए नजदीकी आर.टी.-पी.सी.आर. टेस्टिंग केंद्र में ले जाएँ जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि वह बगैर लक्षणों वाले कोविड पाॅजिटिव नहीं हैं।

धार्मिक स्थानों के अंदर मास्क पहनने के लिए उत्साहित करें

उन्होंने अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और दुर्गयाना मंदिर के प्रबंधकों के साथ बातचीत करने के लिए कहा जिससे वह श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थानों के अंदर मास्क पहनने के लिए उत्साहित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि केस बढ़ना खासकर देहाती इलाकों में मामले बढ़ना गंभीर चिंता का विषय है जबकि पिछले साल इन क्षेत्रों में बहुत कम केस सामने आए थे। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को गाँवों में जागरूकता मुहिम चलाने के निर्देश दिए।

इससे पहले, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिद्धू ने कहा कि पहले शहरी क्षेत्रों में और ज्यादा केस सामने आ रहे थे परन्तु अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बराबर मामले सामने आ रहे हैं। श्री सिद्धू और कैबिनेट मंत्री ओ.पी. सोनी, दोनों ने राजनैतिक और सामाजिक जमावड़ों पर पाबंदियाँ लगाने की अपील की थी।

लुधियाना में कोरोना ब्लास्ट, डीसी ने कहा सभी अलर्ट रहें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *