पंजाब में कांग्रेस सरकार से जनता नाराज? AAP को सबसे ज्यादा सीटें, BJP और अकाली दल को लेकर क्या है जनता का मूड़, नवजोत सिद्धू क्यों बने चहेते, पढ़ें सर्वे रिपोर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 431 शब्द|📅 19 Mar 2021

 

punjab

चंडीगढ़। कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में भारी आंदोलन का असर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर पड़ना तय है। माना जा रहा है कि इससे न सिर्फ बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल को बल्कि सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। शुक्रवार को एबीपी न्यूज के पंजाब में कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई है कि अगर आज चुनाव होते हैं तो इससे कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है।

सर्वे के मुताबिक, पार्टी को 31 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। 77 सीटें पाने वाली कांग्रेस सिर्फ 46 सीटों पर सिमट सकती है। वहीं, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी 34 सीटों के फायदे के साथ 54 सीटें पा सकती है। बीते चुनाव में उसे सिर्फ 20 सीटें मिल सकती हैं। यह आंकड़ा बताता है कि प्रदेश में झाड़ू की लोकप्रियता किस कदर बढ़ रही है।

बीजेपी-अकाली दल की क्या रहेगी स्थिति

बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल की बात करें तो बीते विधानसभा चुनाव में दोनों ने एक साथ चुनाव लड़ा था। उन्हें सिर्फ 18 सीटें मिली थीं और वह आप से भी एक स्थान नीचे रहे। इस बार दोनों पार्टियों में कृषि कानूनों को लेकर मतभेद हुए। अकाली दल की केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने इस्तीफा दे दिया और बाद में अकाली गठबंधन से भी अलग हो गई। सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक, कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन से अकाली दल को नुकसान होता नहीं दिख रहा है लेकिन फायदा भी होने की संभावना नहीं है।

पार्टी साल 2017 के नतीजे साल 2022 के संभावित नतीजे अंतर
आप 20 54 34
कांग्रेस 77 46 -31
बीजेपी 3 2 -1
अकाली दल 15 15 0
अन्य 2 0 -2

सर्वे के अनुसार, अकाली को पिछली बार की तरह 15 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिछली बार जहां उसे तीन सीटें मिली थीं, इस बार सिर्फ दो सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।

कांग्रेस में सिद्धू सीएम के सबसे लोकप्रिय कैंडिडेट

कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोकप्रियता भी कम हुई है। सर्वे के मुताबिक, सिर्फ 23 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सिद्धू कांग्रेस को बेहतर नेतृत्व दे सकते हैं। वहीं 43 प्रतिशत लोगों ने सिद्धू के पक्ष में अपनी राय दी। 26 फीसदी लोगों ने दोनों को ही बेहतर नहीं माना है। 43 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बना सकती है। 32 प्रतिशत लोगों ने इससे सहमति नहीं जताई है। 25 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें नहीं पता।

लुधियाना में कोरोना ब्लास्ट, डीसी ने कहा सभी अलर्ट रहें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *