Big News: कांग्रेस की सियासत से नवजोत सिद्धू को कैप्टन ने किया क्लीन बोल्ड, ठोको ताली…

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 22 Mar 2021

Navjot Sidhu-amrinder

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि कांग्रेस के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू को एक बार फिर से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोई भी पद देने से इनकार कर दिया है। हालांकि बीते दिनों कैप्टन और सिद्धू की लंच डिप्लोमेसी से सियासत में नई हलचल शुरू हुई थी

पंजाब के फायरब्रांड नेता और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी हाईकमान ने उनके हाल पर छोड़ दिया है। आपको बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच लंच और मुलाकात के बाद कयासबाजी की जा रही थी।

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों की माने तो नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस में कैप्टन के समकक्ष ओहदा और रुतबा चाहते हैं, लेकिन यह न तो मुख्यमंत्री कैप्टन को पसंद है और न ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ सिद्धू को कोई ऐसा पद देना चाहते हैं। जिससे यह साफ हो गया है कि नवजोत सिद्धू को उनकी पसंद का न तो कोई ओहदा मिलेगा और न ही उन्हें पंजाब कांग्रेस में ही कोई तरजीह मिलेगी।

मंत्री पद के इस्तीफे के बाद हाशिये पर सिद्धू

नवजोत सिद्धू ने जुलाई 2019 में कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से वे लगातार हाशिये पर हैं। इस दौरान वे पार्टी हाईकमान पर दबाव बना रहे थे। 19 मार्च को एक ओर प्रयास करते हुए उन्होंने प्रियंका गांधी से मुलाकात की लेकिन इस बार भी सिद्धू के हाथ कुछ नहीं लगा है। हालांकि सिद्धू को लेकर पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ज्यादा सक्रिय हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *