Big News: थाने में घुसकर पुलिस पर हमला, सिपाहियों की पिटाई, वर्दी फाड़ी, दारोगा घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 22 Mar 2021

Big news

बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के हसनपुर जिवानी गांव के डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों ने देर रात रमाला थाने में घुसकर पुलिस पर हमला बोल दिया। आरोपितों ने कई सिपाहियों के साथ मारपीट करते हुए दारोगा की वर्दी फाड़ते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिया। थाने में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। यह देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर तीन आरोपितों को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपित फरार हो गए। घटना के बाद 13 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हसनपुर जिवानी गांव में रात आठ बजे अंकित पुत्र रमेश चंद शर्मा और सुरेंद्र पुत्र रतन सिंह का रास्ते में बाइक धीरे चलाने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद सुरेंद्र ने अंकित के खिलाफ तहरीर दे दी। सुरेंद्र का आरोप है कि अंकित तेज बाइक चलाता है। उसके बाद अंकित को पुलिस थाने में लेकर आ गई। उस समय थाने पर दारोगा योगेश कुमार, दारोगा राजीव कुमार, सिपाही पवन कुमार, संतरी सुधीर कुमार, महिला सिपाही रेनू चौधरी और सिपाही सुधीर पंवार थाने पर मौजूद थे।

देर रात अंकित पक्ष के कुछ लोग शराब के नशे में थाने पर पहुंचे और अंकित को छुड़ाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस के अनुसार, उसी दौरान आरोपितों ने सिपाही और दारोगा के साथ मारपीट कर दी।

दारोगा राजीव कुमार की वर्दी

फाड़ते हुए उन्हें घायल कर दिया। इस घटना के बाद थाने में अफरातफरी का माहौच उत्पन्न हो गया। पुलिस ने आरोपितों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद आरोपित थाने से फरार हो गए। जबकि दो आरोपित पुलिस ने पकड़ लिए।

इंस्पेक्टर शिव प्रकाश ने बताया कि सचिन उर्फ संदीप, संजीव, सोमदत्त, सुरेशपाल, धीरज, दिनेश, राजकुमार, रमेश चंद शर्मा, विजेंद्र, सुमित और अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित अंकित, सचिन और संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। घायल दारोगा का उपचार कराया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *