पंजाब: सर्जरी में देरी से गर्भवती महिला की मौत, सिविल सर्जन से रिपोर्ट तलब, बड़ी कार्रवाई के संकेत

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 187 शब्द|📅 24 Mar 2021

balbir sidhu

डेली संवाद, मोगा/चंडीगढ़
सिविल अस्पताल मोगा में कथित तौर पर सर्ज़री में हुई देरी के कारण एक गर्भवती महिला की मौत होने संबंधी मीडिया रिपोर्टों का गंभीर नोटिस लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने इस मामले संबंधी मोगा की सिविल सर्जन अमरप्रीत कौर बाजवा को दो दिनों में रिपोर्ट पेश करने के हुक्म दिए।

एक प्रैस बयान के द्वारा इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिए हैं कि जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के प्रति किसी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि रिपोर्ट के आधार पर किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान कोताही पाई गई तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी। सिद्धू ने परिवार कल्याण विभाग के डायरैक्टर डॉ. अंदेश कंग को एम.सी.एच. में मानक स्वास्थ्य सेवाओं को यकीनी बनाने और सरकारी अस्पतालों की औचक जांच करने संबंधी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में जच्चा-बच्चा मृत्यु अनुपात को घटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और सरकार गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों का जीवन सुरक्षित करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *