एडीजी समेत कई अफसरों के तबादले, निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 25 Mar 2021

transfer

कोलकाता। चुनाव आयोग ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एडीजी सहित कई अफसरों के तबादले किए हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जिन अधिकारियों का तबादला किया है उनमें पश्चिम क्षेत्र के एडीजी संजय सिंह, डीसीपी (दक्षिण कोलकाता) सुधीर नीलकंठ, एसपी (कूच बिहार) के कन्नन, एसपी (डायमंड हार्बर) अविजित बनर्जी और झारग्राम की जिला निर्वाचन अधिकारी आयशा रानी का नाम शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि इन अधिकारियों के बारे में शिकायतें थीं और उनकी निगरानी में क्षेत्रों में हिंसा की खबरें थीं। चुनाव आयोग के निर्देश में कहा गया है कि चुनाव पूरा होने तक आयशा रानी मुख्य सचिव के कार्यालय से जुड़ी रहेंगी। आयोग ने आदेश के मुताबिक, राजेश कुमार को एडीजी पश्चिम क्षेत्र, जोएशी दासगुप्ता को डीईओ झारग्राम, अरिजीत सिन्हा को एसपी (डायमंड हार्बर), देबाशीष धर को एसपी (कूचबिहार) और आकाश मघरिया को डीसीपी (दक्षिण कोलकाता) के रूप में को तैनात किया गया है।

बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग

बता दें कि बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी। 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे। पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे। तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

वहीं, 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी। दो मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *