समलैंगिक सहेली संग लापता हुई 20 साल की छात्रा, घरवालों ने दर्ज करवाया अपहरण का केस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 26 Mar 2021

 

homosexual girls

सागर। मध्यप्रदेश में सागर जिले के संजय नगर में रहने वाले एक परिवार में उस समय हड़कंप मच गया जब उन्हें पता चला कि उनकी बच्ची किसी के साथ भाग गई। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि परिवार वाले ज्यादा चिंतित इस वजह से थे कि उनकी लड़की को किसी लड़के ने नहीं बल्कि एक लड़की ने भगाया। दरअसल, गायब हुई लड़की के परिवार वालों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कोचिंग से लौटते समय उनकी लड़की का अपहरण खुरई इलाके में रहने वाली उसकी एक सहेली ने किया है।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया, लेकिन जब लड़की दो दिन तक लापता रही तो 24 मार्च को उसके घर वाले एसपी ऑफिस पहुंच गए और बच्ची को खोजने की गुहार लगाई। एसपी को परिजनों ने बताया कि 22 मार्च को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उन्होंने अपनी 20 साल की बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

समलैंगिक हैं दोनों लड़कियां

एसपी के सामने भी परिजनों ने लड़की की दोस्त पर अपहरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिकायत के दो दिन बाद तक लड़की का कोई पता नहीं चल सका है। गुमशुदा लड़की के पिता ने कहा कि मेरी बेटी दो दिन से लापता है। उसकी सहेली लड़की उसे कोचिंग से ले गई। वहीं लड़की की मां ने आरोप लगाया कि एसपी साहब बोल रहे हैं जांच करवा रहे हैं लेकिन पुलिस से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है।

इसके बाद पुलिस ने बुधवार शाम को लड़की को सही सलामत खोज निकाला। एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा का कहना है कि लड़की को बरामद कर लिया गया है और अब उससे आगे की कार्रवाई के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों लड़कियां समलैंगिक हैं और दोनों सहमति के आधार पर एक-दूसरे के साथ भागी थीं।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *