डेली संवाद, जालंधर
जालंधर पुलिस ने दाना मंडी में छापेमारी करते हुए शहर के कई बुकियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बुकी पुणे में जारी इंडिया व इंग्लैंड के मध्य क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी, जिससे छापेमारी करते हुए बुकियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए बुकी शहर के मशहूर बुकी के बेटे व उसके साथी हैं। इन बुकियों के गिरफ्तार होने के बाद उन्हें छुड़ाने के लिए राजनीतिक हथकंडे शुरू हो गए हैं। पुलिस पर लगाकार दबाव बनाया जा रहा है, जिससे अभी तक कोई विधिक कार्यवाही नहीं की गई है।
पुलिस के अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि भी नहीं की है। सूत्रों अनुसार गिरफ्तार होने वालों में शहर के नामी बुकी हैं। जिनके राजनीतिक संबंध हैं। जिससे पुलिस अभी तक चुप है। पुलिस की छापेमारी से इलाके में हड़कम्प मच गया है। आपको बता दें कि शहर में बुकी का धंधा जोरों पर हैं।
जालंधर शहर में हर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगता है। यहां के बड़े बुकियों को पुलिस संरक्षण दे रही है। जिनके तार विधायकों और मंत्रियों समेत कई सत्ताधारी नेताओं के साथ है। जिससे पुलिस ने उन्हें पकड़कर महज कुछ घंटे में छोड़ देती है।