बंगाल में बवाल: मतदान के दौरान चले बम, फायरिंग, 2 सुरक्षाकर्मी घायल, भगदड़ मची

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 27 Mar 2021

west bengal election midnapur

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पांच जिलों की 30 सीटों के लिए मतदान जारी है। मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद ही हिंसक झड़पों की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। पूर्वी मिदनापुर में एक मतदान केंद्र पर फायरिंग हुई, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।

पूर्वी मिदनापुर के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के सत्सतामल में शनिवार सुबह मतदान शुरू होने से पहले गोलीबारी हुई, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि टीएमसी से जुड़े लोग अरगोला पंचायत क्षेत्र में लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी के भाई ने सौमेंदु अधकारी ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर ईवीएम में खराबी देखने को मिल रही है। जबकि बूथ संख्या संख्या 149 पर मतदाताओं को मतदान करने से रोका जा रहा है। सौमेंदु अधिकारी ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से संपर्क किया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाकी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

टीएमसी के लोग अशांति फैलाने की कोशिश में जुटे

पश्चिमी मिदनापुर से बीजेपी के उम्मीदवार समित दास ने आरोप लगाया है कि ग्रामीण इलाकों में कुछ जगह टीएमसी के लोग अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बूथ नंबर 266 और 267 पर 7 से 8 की संख्या में प्रवेश कर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की। टीएमसी लोगों को डरा धमका रही है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *